शनिवार, सितम्बर 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

Pahalgam Attack: झोपड़ी में आतंकियों को खिलाई रोटी, मोबाइल ऐप से रची साजिश; बरसी पर हमले का कच्चा चिट्ठा

Pahalgam Attack: 1300 पन्नों की NIA चार्जशीट में आतंकियों के लोकल मददगारों का पर्दाफाश। जानिए कैसे 'ऑपरेशन सिंदूर' ने पाकिस्तान से लिया बदला और अब क्या हैं सुरक्षा के इंतजाम।

अप्रैल 22, 2026
in देश National News
A A
First Anniversary of the Pahalgam Terror Attack: Silence Descends upon the Baisaran Valley

First Anniversary of the Pahalgam Terror Attack: Silence Descends upon the Baisaran Valley

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Pahalgam आतंकी हमले की पहली बरसी, हमले का खौफनाक मंजर: 13 मिनट और 26 लाशें

Pahalgam Attack: 22 अप्रैल 2025 का वो काला दिन आज भी पहलगाम(Pahalgam) की वादियों में सिहरन पैदा कर देता है। बैसरन घाटी, जिसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है, आज भी उस आतंकी हमले के घावों से उभर नहीं पाई है जिसमें 26 मासूम पर्यटकों की जान चली गई थी। हमले के ठीक एक साल बाद, आइए जानते है वहां के हालात और सुरक्षा व्यवस्था।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, रियल्टी और मेटल शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव
  • Share Market में फ्लैट कारोबार: सेंसेक्स 74,800 और निफ्टी 23,450 के आसपास, बैंकिंग-एनर्जी शेयरों में खरीदारी
  • International Literacy Day 2026 पर जानें झारखंड की साक्षरता दर कितनी? शिक्षा मंत्रियों के असमय निधन के बीच कितनी बदली राज्य की शिक्षा व्यवस्था

Toggle
  • Pahalgam आतंकी हमले की पहली बरसी, हमले का खौफनाक मंजर: 13 मिनट और 26 लाशें
  • बैसरन घाटी और 6 अन्य पर्यटन स्थल अभी भी बंद
    • सुरक्षा के लिए नई पहल: QR कोड वाले पहचान पत्र
    • ‘ऑपरेशन सिंदूर‘: भारत का मुंहतोड़ जवाब
  • NIA का खुलासा: स्थानीय मददगारों पर शिकंजा
  • आर्थिक संकट से जूझ रहे स्थानीय गाइड

Pahalgam की खूबसूरत बैसरन घाटी, जो कभी अपनी हरी-भरी वादियों और मखमली घास के मैदानों के लिए पर्यटकों की पहली पसंद हुआ करती थी, आज भी एक साल पुराने जख्मों से कराह रही है। ठीक एक साल पहले, 22 अप्रैल के दिन इसी शांत घाटी में तीन आतंकियों ने महज 13 मिनट के भीतर 26 निर्दोष लोगों का कत्ल कर दिया था। उस खौफनाक मंजर ने ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ की रौनक को ऐसी वीरानी में बदला कि साल बीत जाने के बाद भी यहां सन्नाटा पसरा है।

भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए सीमा पार आतंकियों को ढेर कर बदला तो ले लिया, लेकिन स्थानीय लोगों की जिंदगी पटरी पर नहीं लौटी। सैलानियों की कमी ने यहां के गाइडों और घोड़े वालों को दाने-दाने को मोहताज कर दिया है; आलम यह है कि अपनी आजीविका चलाने वाले साधन तक उन्हें बेचने पड़े। आज भी जब पर्यटक यहां पहुंचते हैं, तो उन्हें बैसरन की ओर जाने वाले बंद रास्तों से मायूस होकर लौटना पड़ता है। हमला तो थम गया, लेकिन घाटी की सुरक्षा और रौनक की बहाली का इंतजार अब भी खत्म नहीं हुआ है।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

बैसरन घाटी और 6 अन्य पर्यटन स्थल अभी भी बंद

आतंकी हमले के बाद सुरक्षा कारणों से कश्मीर के 48 पर्यटन स्थलों को बंद किया गया था। हालांकि 42 स्थल खोल दिए गए हैं, लेकिन बैसरन घाटी, चंदनवाड़ी, गुरेज, अथवटो, बंगस और रामकुंड अभी भी ‘सिक्योरिटी क्लियरेंस’ के इंतजार में बंद हैं।

  • पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट: हमले से पहले जहां रोजाना 10,000 पर्यटक आते थे, अब यह संख्या सिमटकर 2,000-2,500 रह गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां वर्तमान में इन क्षेत्रों का सिक्योरिटी ऑडिट कर रही हैं।

सुरक्षा के लिए नई पहल: QR कोड वाले पहचान पत्र

पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने एक ठोस कदम उठाया है। अब पहलगाम(Pahalgam) में घोड़े वालों और स्थानीय दुकानदारों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। स्थानीय गाइडों और पोनी-मालिकों को QR कोड वाले कार्ड जारी किए जा रहे हैं। पर्यटक इन कोड्स को स्कैन करके व्यक्ति का नाम, मोबाइल नंबर और पता तुरंत जान सकते हैं, जिससे धोखाधड़ी या सुरक्षा चूक की गुंजाइश कम हो गई है।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

‘ऑपरेशन सिंदूर‘: भारत का मुंहतोड़ जवाब

पहलगाम(Pahalgam) हमले के 15 दिन बाद, 7 मई को भारत ने POK (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

भारतीय सेना ने कोटली, बहावलपुर, मुरीदके और मुजफ्फराबाद में आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त किया।

इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के 100 से अधिक आतंकी मारे गए, जिसमें मसूद अजहर का भाई अब्दुल रऊफ अजहर भी शामिल था।

NIA का खुलासा: स्थानीय मददगारों पर शिकंजा

NIA की 1,300 पन्नों की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बशीर अहमद और परवेज अहमद जैसे स्थानीय लोगों ने आतंकियों को अपने घर (ढोक) में पनाह दी और उन्हें राशन व लोकेशन की जानकारी मुहैया कराई।

आतंकी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर सज्जाद जट्ट के इशारे पर ‘Alpine Quest App’ के जरिए बिना इंटरनेट के लोकेशन ट्रैक कर रहे थे।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

आतंकियों के पास से मिले GoPro कैमरे और डीएनए सैंपल से उनकी संलिप्तता पूरी तरह साबित हुई है।

आर्थिक संकट से जूझ रहे स्थानीय गाइड

बैसरन घाटी और चंदनवाड़ी के बंद होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। टैक्सी ड्राइवरों और पोनी मालिकों का कहना है कि काम न होने के कारण वे बैंक की किस्तें नहीं भर पा रहे हैं। स्थानीय एसोसिएशन ने मांग की है कि कम से कम चंदनवाड़ी को खोला जाए ताकि पर्यटक बर्फ देखने आ सकें और स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी चल सके।

शौर्य की मिसाल: इस हमले के दौरान पर्यटकों को बचाते हुए शहीद हुए सैयद आदिल हुसैन के परिवार को सरकार ने सहारा दिया है। उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की मदद से घर दिया गया है।

Ritika Singh
Ritika Singh

कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Related Posts

Share Market Today 11 September 2026
देश National News

Share Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, रियल्टी और मेटल शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

सितम्बर 11, 2026
Share Market Today
देश National News

Share Market में फ्लैट कारोबार: सेंसेक्स 74,800 और निफ्टी 23,450 के आसपास, बैंकिंग-एनर्जी शेयरों में खरीदारी

सितम्बर 10, 2026
Jharkhand Literacy rate
खबर हटके

International Literacy Day 2026 पर जानें झारखंड की साक्षरता दर कितनी? शिक्षा मंत्रियों के असमय निधन के बीच कितनी बदली राज्य की शिक्षा व्यवस्था

सितम्बर 8, 2026
Next Post
Gumla Suicide: गुमला में सुसाइड मिस्ट्री से सनसनी, महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर की आत्महत्या

Gumla Suicide: गुमला में सुसाइड मिस्ट्री से सनसनी, महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर की आत्महत्या

Koderma News: झोपड़ी में सोते वक्त जंगली हाथियों ने किया हमला, कोडरमा में दो लोगों को मौत कई घायल

Koderma News: झोपड़ी में सोते वक्त जंगली हाथियों ने किया हमला, कोडरमा में दो लोगों को मौत कई घायल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

दून एक्सप्रेस से 78 जीवित कछुए बरामद, तस्करी की आशंका

दून एक्सप्रेस से 78 जीवित कछुए बरामद, तस्करी की आशंका

सितम्बर 12, 2026

बरवाअड्डा के जंगल में चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्टरी, भारी मात्रा में शराब व निर्माण सामग्री जब्त

JSSC CGL: CID की जांच का दायरा बढ़ा, चार और सफल अभ्यर्थियों को नोटिस; रांची बुलाया

Ranchi: ट्यूलिप हॉस्पिटल विवाद पर इरफान अंसारी सख्त, बोले- दोष मिला तो अस्पताल होगा सील!

Jharkhand: मौसम में फिर बदलाव, 12 सितंबर को बारिश को लेकर IMD का अलर्ट

12 September 2026: शनिवार को सिंह, वृश्चिक और धनु समेत इन राशियों के लिए बन रहे लाभ के योग

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra