Ranchi: रांची से सामने आई एक सनसनीखेज हत्या की कहानी ने, आज राजधानी वासियों को हिला कर रख दिया है। जिस बेटी को मां ने गोद लेकर पाला, पढ़ाया और जिंदगी दी, उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतार दिया। इस पूरे सनसनीखेज मामले का खुलासा रांची सिटी एसपी पारस राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया है।
रांची के डोरंडा में महिला की मौत के बाद हुआ शक
दरअसल 24 अप्रैल को महिला की मौत को बाथरूम में फिसलने का हादसा बताया गया। अंतिम संस्कार की तैयारी तक हो गई थी, लेकिन 27 अप्रैल की रात पुलिस को मिली एक गुप्त सूचना ने कहानी पलट दी। बताया गया कि शव पर गले और शरीर पर चोट के निशान थे, यानी यह हादसा नहीं, साजिश थी, हत्या की।
पुलिस ने तुरंत जांच का दायरा बढ़ाया और घर की 17 साल की गोद ली बेटी से पूछताछ शुरू की। शुरुआत में पुलिस के समक्ष बेटी ने वही पुरानी कहानी मां फिसल गई थीं। लेकिन जैसे-जैसे पुलिस के सवाल सख्त होते गए, सच बाहर आने लगा। पहले बयान बदला, फिर आखिरकार जब जुर्म कबूल किया गया तो पुलिस भी चौंका गई।
जायदाद के लिए कर दी मां की हत्या
नाबालिग ने स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी अरबाज खान के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या की। वारदात के बाद दोनों ने ऐसा व्यवहार किया जैसे कुछ हुआ ही नहीं घर में खाना खाया, खून से सनी बेडशीट और चादर छुपा दी, और मौत को हादसा बताकर सबको गुमराह करने की कोशिश की।
Read More- चिंताजनक: लाखों खर्च के बाद भी यूपीएससी परीक्षा में झारखंड के छात्र पीछे क्यों? चौंकाने वाले वजह
पूछताछ में यह भी सामने आया कि मृतिका के पति की मौत के बाद उन्हें पेंशन मिलती थी। उसी पैसे को बेटी अपने प्रेमी पर लुटा रही थी। करीब 4 से 5 लाख रुपये तक खर्च कर चुकी थी। इसी बीच जब मृतक मां ने विरोध और रोक-टोक किया तो गुस्से में आ कर, 17 वर्षीय बच्ची ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिल कर प्लानिंग की और 24 अप्रैल की देर रात अपने ब्वॉयफ्रेंड अरबाज और उसके दोस्त सलमान के साथ मिल कर मां को मौत के घाट उत्तर दिया।
Read More- इंस्टाग्राम चलाने से मना करने पर युवती ने जहर खाकर दे दी जान
बेटी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर ऐसे रची हत्या की साजिश
दरअसल पुलिस को इस मामले की जानकारी 27 अप्रैल को मिली, पुलिस के सोर्स ने यह बताया कि मृतिका की मौत नहीं बल्कि हत्या की गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा आगे बढ़ाया और देखते ही देख 2 आरोपियों को पुलिस ने बिहार के गया से गिरफ्तार कर लिए है। हालांकि अभी भी 2 और आरोपी फरार बताए जा रहे है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस फिलहाल बिहार में छापेमारी कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रेमी अरबाज खान बिहार के गया का रहने वाला है और दोनों का रिश्ता करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है। इधर देखा जाए तो डोरंडा का यह मामला सिर्फ हत्या का नहीं, बल्कि भरोसे का कत्ल है। जहां मां की ममता, बेटी की साजिश का शिकार बन गई।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








