Jamtara: जामताड़ा जिले के बागडेहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अखना गांव के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना में वज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नाला थाना क्षेत्र के बेगूजुड़ी गांव निवासी गंगाधर घोष के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खडे़ थे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 4 बजे से ही इलाके में तेज बारिश हो रही थी। गंगाधर घोष रोजाना की तरह मजदूरी कर कोयला ढोने का काम करते थे। लगातार हो रही बारिश के कारण वे एक घर में शरण लेकर रुक गए थे। जब बारिश कुछ कम हुई तो वे अपने साइकिल पर कोयला लादकर निकल पड़े।
इसी दौरान अचानक फिर से बारिश तेज हो गई, जिससे बचने के लिए वे रास्ते में एक महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और उसकी चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
Read More- NEET Suicide Case: सॉरी मम्मी-पापा मैं डॉक्टर नहीं बन पाई-नीट छात्रा की मौत के बाद सुसाइड नोट वायरल
परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था
सूचना मिलते ही बागडेहरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी किशन कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Read More- कोडरमा विधायक नीरा यादव के निजी चालक की हत्या के बाद उबाल-ग्रामीणों ने आरोपी का घर फूंका
इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया है। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों का कहना है कि गंगाधर ही परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









