Dhanbad: ऑपरेशन ‘दौरा पहाड़’ के तहत गिरफ्तार भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत पांच आरोपियों को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची से धनबाद लाया गया। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में धनबाद मंडल कारा भेज दिया गया।
आरोपियों को कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच धनबाद लाया गया
मंगलवार को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जंगली इलाके से गिरफ्तार किए गए मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर उर्फ सुर्निमल, 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली मेहनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण, गौरव उर्फ बिरेंद्र हांसदा उर्फ सौरम तथा उनके दो अन्य सहयोगियों को पहले रांची पुलिस मुख्यालय ले जाया गया था।
बुधवार को डीजीपी तदाशा मिश्रा और धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता में ऑपरेशन की जानकारी दी। इसके बाद सभी आरोपियों को कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच धनबाद लाया गया।
अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील
धनबाद पहुंचने पर बरवाअड्डा पुलिस सभी आरोपियों को सीधे सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अस्पताल परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। कैदी वाहन के आगे-पीछे पुलिस और सुरक्षा बलों की कई गाड़ियां तैनात रहीं, जबकि बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे।
Read More- हजारीबाग में गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों के बीच पुलिस की मुठभेड़, एक अपराधी घायल
मेडिकल जांच के दौरान सभी आरोपियों के चेहरे ढके हुए थे और सुरक्षा कारणों से किसी को भी तस्वीर लेने की अनुमति नहीं दी गई। चिकित्सकीय जांच पूरी होने के बाद पांचों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच धनबाद मंडल कारा भेज दिया गया। पूरे अभियान के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करते रहे।
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.