मंगलवार, नवम्बर 3, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra
दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र दीपावली एवं छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं - खबर मन्त्र

Ajinkya Rahane Retirement: हर सफर का एक अंत होता है-अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

अगस्त 21, 2026
in Breaking News, Sports
A A
Ajinkya Rahane Retirement: हर सफर का एक अंत होता है-अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

Ajinkya Rahane Retirement: हर सफर का एक अंत होता है-अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~8 मिनट•हिंदी बुलेटिन
WhatsApp चैनल से जुड़ें
खबर मंत्र चुने
Ajinkya Rahane Retirement: खेल की दुनिया से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोेषणा कर दी है। सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर रहाने ने वीडियो जारी करते हुए संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर सफर का एक अंत होता है और उनके अनुसार अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का यही सही समय है।

Ajinkya Rahane Retirement: भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले

बताते चलें कि अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्हें कई बार टीम का नेतृत्व करने का भी मौका मिला है। इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश जारी करते हुए रहाणे ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में बल्लेबाजी की टाइमिंग पर भरोसा किया और अब उन्हें लगता है कि संन्यास लेने का फैसला भी सही समय पर होना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय क्रिकेटर के रूप में उनका अध्याय भले समाप्त हो रहा हो, लेकिन क्रिकेट के साथ उनका रिश्ता आगे भी बना रहेगा। उन्होंने अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने और खेल से सीखे अनुभव साझा करने की इच्छा जताई। रहाणे के अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे यादगार दौर 2020-21 का ऑस्ट्रेलिया दौरा माना जाता है। एडिलेड टेस्ट में भारत की 36 रन पर पारी सिमटने और विराट कोहली के स्वदेश लौटने के बाद उन्होंने टीम की कप्तानी संभाली।

Ajinkya Rahane Retirement: मेलबर्न टेस्ट में शतक लगाकर भारत को दिलाई जीत

मेलबर्न टेस्ट में शतक लगाकर उन्होंने भारत को जीत दिलाई और सीरीज बराबर कराई। इसके बाद उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने गाबा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से टेस्ट सीरीज में हराया। यह ऑस्ट्रेलिया का गाबा में 32 वर्षों बाद पहला टेस्ट हारना था। अजिंक्य रहाणे ने साल 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 31 अगस्त 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेला था जबकि वनडे डेब्यू 3 सितंबर 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ ही चेस्टर-ले-स्ट्रीट में किया। टेस्ट क्रिकेट में उनका पदार्पण 22 मार्च 2013 को दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ। उनका आखिरी टेस्ट जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया था।

Ajinkya Rahane Retirement: क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कप्तानी करने का मौका

अजिंक्य रहाणे को क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम की कप्तानी करने का भी मौका मिला। टेस्ट में उन्होंने छह मैचों में टीम की कमान संभाली, जिसमें चार मैचों मेें जीत मिली तो वहीं दो मैच ड्रॉ रहे। वनडे में उनकी कप्तानी में भारत ने तीनों मैच जीते, जबकि टी-20 में दो मुकाबलों में एक जीत और एक हार मिली। घरेलू क्रिकेट में भी रहाणे का प्रदर्शन शानदार रहा। उनको आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं। इस दौरान आईपीएल के 212 मैचों में उन्होंने 5,367 रन बनाए, जिसमें दो शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें संबंधित ताज़ा ख़बरें
  • झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
    झारखंड के खनिज पर किसका हक? MMDR के नए नियम पर क्यों मचा बवाल
  • MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
    MMDR कानून में संशोधन पर JMM का केंद्र पर हमला, झारखंड के अधिकारों की अनदेखी का आरोप
  • Breaking News: JPSC परीक्षाएं और नियुक्तियां रद्द करने के सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक
    Breaking News: JPSC परीक्षाएं और नियुक्तियां रद्द करने के सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक
  • Breaking News: झारखंड में नहीं थम रहा विवाद, प्रोजेक्ट भवन के बाद हटिया चौक पर अभ्यर्थियों का भारी प्रदर्शन
    Breaking News: झारखंड में नहीं थम रहा विवाद, प्रोजेक्ट भवन के बाद हटिया चौक पर अभ्यर्थियों का भारी प्रदर्शन
च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

Table of Contents

Toggle
    • Ajinkya Rahane Retirement: भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले
    • Ajinkya Rahane Retirement: मेलबर्न टेस्ट में शतक लगाकर भारत को दिलाई जीत
  • Ajinkya Rahane Retirement: क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कप्तानी करने का मौका
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र
विज्ञापन / ADVERTISEMENT Capital University
Capital University Jharkhand Admissions Open - Graduation के साथ करें नौकरी की तैयारी
Capital University, Jharkhand • Admissions Open B.A. • B.Sc. • B.Com. • BBA • BCA | टोल फ्री: 1800-309-7199
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
📌 यह भी पढ़ें:
  • प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी! Imran Khan ने हाईकोर्ट से क्यों मांगी बिना शर्त माफी? जानिए पूरा मामला
  • मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन में जोरदार ब्लास्ट, एक की मौत 10 से ज्यादा घायल-कई मकान क्षतिग्रस्त
  • राजस्थान में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से झुलसे
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

Why did Imran Khan seek an unconditional apology from the High Court?
Breaking News

प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी! Imran Khan ने हाईकोर्ट से क्यों मांगी बिना शर्त माफी? जानिए पूरा मामला

नवम्बर 2, 2026
मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन में जोरदार ब्लास्ट, एक की मौत 10 से ज्यादा घायल-कई मकान क्षतिग्रस्त
देश National News

मुजफ्फरपुर में PNG गैस पाइपलाइन में जोरदार ब्लास्ट, एक की मौत 10 से ज्यादा घायल-कई मकान क्षतिग्रस्त

नवम्बर 2, 2026
8 laborers die after coming into contact with a high-tension line in Rajasthan; 5 others sustain severe burns.
Breaking News

राजस्थान में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से झुलसे

नवम्बर 2, 2026
Next Post
Supreme Court's significant observation on the pellet gun controversy: Police may use them in extraordinary circumstances.

पैलेट गन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, असाधारण हालात में पुलिस कर सकती है इस्तेमाल

Bankipur Bypoll 2026: 11.50% voter turnout by 11 AM; ₹1.70 lakh seized from a vehicle; Prashant Kishor accuses police of harassing voters.

Bankipur Bypoll 2026: 11 बजे तक 11.50% मतदान, गाड़ी से ₹1.70 लाख बरामद; प्रशांत किशोर ने पुलिस पर लगाया वोटरों को परेशान करने का आरोप

जनजातीय गौरव दिवस को लेकर BJP की तैयारी तेज, 11 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जनजातीय गौरव दिवस को लेकर BJP की तैयारी तेज, 11 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नवम्बर 2, 2026

गम्हरिया थाना दुष्कर्म मामले में गरजे आदित्य साहू-वर्दी की आड़ में किसी दोषी को बचने नहीं दिया जाए

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, RIMS निदेशक डॉ सिन्हा को मिला एक्सटेंशन

7 दिनों से घर में पड़ा था एंबुलेंस चालक का शव, तेज दुर्गंध से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

DG जेल सुशांत कुमार नाथ पर FIR, पूर्व महिला जेलर ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

Rise And Fall 2: शहजाद पूनावाला बने पहले फाइनलिस्ट, गौतम गुलाटी को बचाने पर स्वरा भास्कर से भिड़े

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts