Khunti: एसीबी की टीम ने खूंटी में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) सह महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उनको महिला थाने से गिरफ्तार किया गया।
रिश्वत की राशि लेते थाना प्रभारी रंगेहाथ गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, महिला थाना प्रभारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी को मिली थी। प्रारंभिक सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद ब्यूरो ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने कथित रूप से रिश्वत की राशि सौंपी, एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाने में जुटी एसीबी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को पूछताछ के लिए एसीबी कार्यालय ले जाया गया। ब्यूरो मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस प्रकरण में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। एसीबी ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










