JPSC-JSSC परीक्षा को लेकर उठाए सवाल
आजसू नेताओं ने कहा कि राज्य के छात्र-छात्राएं लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। संगठन का आरोप है कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और समयबद्धता की कमी से युवाओं में असंतोष बढ़ रहा है। आजसू ने JPSC और JSSC की परीक्षाओं से जुड़ी सभी कथित अनियमितताओं का निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान करने की मांग की है। संगठन ने पूरे परीक्षा प्रकरण की CBI जांच कराने और कथित करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन की ED जांच कराने की भी मांग उठाई।परीक्षा कैलेंडर और नियुक्तियों को लेकर मांग
लोकभवन मार्च के दौरान आजसू ने राज्य में नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी करने की मांग की। संगठन का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखें पहले से तय होनी चाहिए और परीक्षाओं के बाद नियुक्ति प्रक्रिया भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जानी चाहिए। इसके अलावा छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति का समय पर वितरण सुनिश्चित करने और राज्य की शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, मजबूत एवं छात्रहितैषी बनाने की मांग की गई।‘शिक्षित युवा, सशक्त झारखंड’ का दिया संदेश
आजसू ने छात्रों, युवाओं, अभिभावकों और शिक्षा के प्रति जागरूक नागरिकों से छात्र हित के मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज मजबूत करने की अपील की। संगठन ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और समयबद्ध छात्र कल्याण योजनाएं ही झारखंड के युवाओं के बेहतर भविष्य की नींव हैं। आजसू ने अपने अभियान का संदेश देते हुए कहा— “शिक्षित युवा, सशक्त झारखंड – यही है हमारा संकल्प।”ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
लोकभवन मार्च में पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो, पार्टी के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, युवा आजसू के अमित यादव, प्रताप सिंह, चेतन सिंह, अजीत कुमार, अभिषेक राज, राजेश सिंह, सक्षम झा, रोशन नायक, अमन साहू, राजकिशोर महतो, दीपक महतो, उज्ज्वल महतो, जमाल गद्दी, राज दुबे, अब्दुल खान, अभिषेक महतो, रोशनी मुंडा और रवि रोशन सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








