Ranchi: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में JPSC और JSSC द्वारा खुलेआम नौकरियां बेचने का आरोप लगाते हुए हेमंत सरकार पर प्रहार किया है। उन्होंने JPSC और JSSC के अध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक और सचिव तुरंत बर्खास्त करने, इन सभी दोषियों पर FIR दर्ज कर इनकी अविलंब गिरफ्तारी और पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है।
उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि दलालों ने लड़कों को नेपाल, बिहार और बंगाल ले जाकर 135-150 प्रश्न रटवाए, जिनमें से 120 प्रश्न हूबहू परीक्षा में आए। सेंटर पर नेट बंद कराकर इस पूरी धांधली को अंजाम दिया गया। पैसों की सेटिंग के कारण ही JSSC ने 26 हजार आचार्यों का रिजल्ट एक साथ न देकर टुकड़ों में निकाला।
उन्होंने कहा कि सीआईडी की संध्या रानी और निधि पांडेय की शुरुआती जांच बिल्कुल सही दिशा में थी, जिसकी गवाह पुरानी डायरी है। सच्चाई दबाने के लिए सरकार ने जांच टीम बदल दी। दागी अफसर मनोज कौशिक को CID का ADG बनाया गया, जिसने हाईकोर्ट में गलत हलफनामा दायर किया।
हजारीबाग SP रहते हुए मनोज कौशिक पर कोयले के काले धंधे का आरोप लगा था। इनकी ACB जांच सरकार ने आज भी दबा रखी है। ऐसे दागी अफसरों के जरिए सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।
Read More- कोडरमा में IB और पुलिस की छापेमारी, पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 लोग हिरासत में
नौकरी खरीदने वाले अगले 30 साल तक झारखंड को लूटकर खोखला कर देंगे
उन्होंने आगे कहा है कि हम नेता 5 साल में जनता के पास जवाब देने जाते हैं। जो लोग आज पैसे देकर नौकरी खरीदेंगे, वो अगले 30 साल तक झारखंड को लूटकर खोखला कर देंगे। Read More- कौन है Prashant Kishor, यूएन की नौकरी छोड़कर राजनीति में कैसे आए-जाने पूरी कहानी उन्होंने झारखंडवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि यह हमारे राज्य के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने लोगों से छात्रों का तन-मन-धन से साथ देने की अपील की। Read More- Big Breaking : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, 30 साल बाद बीजेपी का किला ढहा
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









