ख्यांग्ते की गिरफ्तारी महज दिखावा, JPSC गड़बड़ी की CBI जांच हो-बाबूलाल मरांडी का बड़ा हमला
नेता प्रतिपक्ष ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी को बताया दिखावा, JPSC-JSSC परीक्षाओं की निष्पक्ष CBI जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
Ranchi: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते की CID गिरफ्तारी को महज दिखावा बताया और सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए।
JSSC सिविल सेवा के अलावे कई परीक्षाओं में धांधली का आरोप
मरांडी ने आरोप लगाया कि सरकार ख्यांग्ते के मामले में भी बिना चार्जशीट दाखिल किए उन्हें डिफॉल्ट बेल दिलाकर मामला ठंडे बस्ते में डाल सकती है। उन्होंने विनय चौबे के मामले का भी जिक्र किया।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि छात्रों की मांग सिर्फ JPSC तक सीमित नहीं है। उनके मुताबिक JSSC की सहायक आचार्य, CGL, उत्पाद सिपाही और PGT जैसी परीक्षाओं में भी कथित धांधली के आरोप हैं। उन्होंने सरकार से इन मामलों में व्यापक कार्रवाई की मांग की।
प्रभारी चेयरमैन IAS प्रशांत कुमार को तत्काल निलंबित करे सरकार
युवाओं की आवाज लाठी और आंसू गैस से दबाई नहीं जा सकती
मरांडी ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज लाठी और आंसू गैस से दबाई नहीं जा सकती। उन्होंने दावा किया कि JPSC-JSSC की निष्पक्ष CBI जांच की मांग को लेकर युवाओं का आंदोलन जारी रहेगा।
Read More- थाइलैंड से नशे का कारोबार, रांची में हाइड्रोपोनिक गांजा दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.