रांची में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तस्कर महिला गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार महिला के पास से 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद मिले। सदर (मेसरा) थाना में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
Ranchi: राजधानी रांची में नशे के खिलाफ रांची पुलिसने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जुमार पुल बस स्टैंड के पास एक महिला को कथित तौर पर ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई 16 अगस्त को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार महिला की पहचान मुन्नी देवी के रूप में हुई है।
पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से एक महिला भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर बस से जुमार पुल पहुंचेगी और वहां से रांची शहर की ओर जाएगी। सूचना के सत्यापन के लिए सदर डीएसपी के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया।
पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 3:10 बजे जुमार पुल के पास एक महिला ऑटो में बैठी मिली। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन महिला चौकीदार की मदद से उसे पकड़ लिया गया।
Read More- पिठौरिया घाटी में भयंकर सड़क दुर्घटना, ट्रक ने बाइक और कार में मारी टक्कर-2 की मौत कई घायल
स्टिक पाउच में रखा 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
तलाशी के दौरान उसके हैंडबैग से प्लास्टिक पाउच में रखा 89.32 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस ने इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई है। इसके अलावा एक की-पैड मोबाइल फोन और 20 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए।
रांची के अलग-अलग चौक-चौराहों पर ब्राउन शुगर बेचती थी महिला
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.