Breaking News: स्मृति ईरानी महासचिव और वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनीं, भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को नई टीम की घोषणा की। संगठन में अलग-अलग राज्यों को प्रतिनिधित्व दिया गया है और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए टीम में कई बदलाव किए गए हैं।
Breaking News: राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भाजपा ने सोमवार को अपनी नयी टीम का ऐलान कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने इसकी घोषणा की। नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आठ महासचिव बनाए गए हैं। स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बीएल संतोष संगठन महामंत्री बने हैं।
Breaking News: अमित मालवीय के जगह दीपक महस्के नए आईटी सेल प्रमुख
इसके साथ ही पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में भाजपा ने बड़ा बदलाव करते हुए दीपक महस्के को नया आईटी सेल प्रमुख बनाया गया है। इससे पहले इस पद पर अमित मालवीय काबिज थे।
यह संगठनात्मक बदवाल आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए किया गया है। इस नयी टीम में उत्तर प्रदेश से छह पदाधिकारियों को जगह दी गई है।
Read More- Big Breaking : JSSC कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी
Breaking News: दिल्ली से छह और महाराष्ट्र से चार चेहरे शामिल
इन नयी टीम में राजस्थान से तीन, दिल्ली से छह और महाराष्ट्र से चार चेहरों को शामिल किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, केरल और बिहार से दो-दो पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
Read More- राहुल गांधी ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र-छात्रों से सीधे मिलने की अपील
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.