सोमवार, सितम्बर 21, 2026
Khabar Mantra
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
No Result
View All Result
Khabar Mantra

जमशेदपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल, चापड़ से हमला; 3 घायल

काशीडीह रोड नंबर-13 के पास विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट; जय कुमार यादव को एमजीएम और दो अन्य घायलों को टीएमएच रेफर किया गया।

सितम्बर 21, 2026
in जमशेदपुर Jamshedpur
A A
जमशेदपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल, चापड़ से हमला; 3 घायल

जमशेदपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल, चापड़ से हमला; 3 घायल

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात भारी बवाल हो गया। काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान के पास गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। एक पक्ष ने चापड़ से हमला कर दिया। हमले में तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई।

Table of Contents

📌 यह भी पढ़ें:
  • जमशेदपुर: टेल्को में स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई-कई बच्चे घायल, दो गंभीर
  • जमशेदपुर में 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी ने की आत्महत्या
  • मेरे बच्चे वापस दिला दो-टेंपो चालक की पत्नी अपने प्रेमी संग फरार

Toggle
  • रास्ता मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद
  • पुलिस ने डीजे वाहन जब्त किया

मारपीट की घटना में घायलों की पहचान काशीडीह बगान एरिया निवासी जय कुमार यादव, सोनू यादव और कुंभ यादव के रूप में हुई है। जय कुमार के चेहरे पर चापड़ से चोट लगी है और उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनू यादव और कुंभ यादव को टीएमएच रेफर किया गया है।

रास्ता मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, काशीडीह से गणेश प्रतिमा का विसर्जन जुलूस गुजर रहा था। इसी दौरान शुभम नामक युवक ने जुलूस के आगे जाने के लिए रास्ता मांगा। इसी बात को लेकर जुलूस में शामिल कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि शुभम के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसने बस्ती के युवकों को इसकी जानकारी दी।

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates

Read More- Brijesh Ganjhu Encounter: कौन था ब्रजेश गंझू? मुखिया से लेकर TPC कमांडर कैसे बना-30 लाख इनाम 44 से ज्यादा केस दर्ज

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

कुछ देर बाद कई युवक मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच फिर मारपीट शुरू हो गई। डीजे संचालक के अनुसार, गाना बजाने को लेकर भी कहासुनी हुई थी। आरोप है कि सौरभ पंचकुंडीय, रोहित और रिंकू मोहंती समेत कुछ लोगों ने चापड़ से हमला किया।

मारपीट में बांस और डंडे के इस्तेमाल की बात भी सामने आई है। चापड़ चलने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने डीजे बंद कराया और पुलिस को सूचना दी।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report

Read More- कोडरमा में तीन नाबालिगों को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा! खंभे से बांधा-पुलिस ने छुड़ाया

पुलिस ने डीजे वाहन जब्त किया

सूचना मिलते ही साकची और सीतारामडेरा थाना की पुलिस अतिरिक्त बल के साथ पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग वहां से जा चुके थे। पुलिस ने काशीडीह हाईस्कूल के पास से विसर्जन में इस्तेमाल डीजे वाहन जब्त कर लिया। वाहन गम्हरिया के ईटागढ़ से लाया गया था।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

घटना के बाद इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। घटनास्थल पर क्यूआरटी तैनात की गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

 

च7ब 1
Neeraj Toppo

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage

Related Posts

जमशेदपुर: टेल्को में स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई-कई बच्चे घायल, दो गंभीर
जमशेदपुर Jamshedpur

जमशेदपुर: टेल्को में स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई-कई बच्चे घायल, दो गंभीर

सितम्बर 18, 2026
जमशेदपुर में 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी ने की आत्महत्या
जमशेदपुर Jamshedpur

जमशेदपुर में 10वीं मंजिल से छलांग लगाकर टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी ने की आत्महत्या

सितम्बर 14, 2026
मेरे बच्चे वापस दिला दो-टेंपो चालक की पत्नी अपने प्रेमी संग फरार
जमशेदपुर Jamshedpur

मेरे बच्चे वापस दिला दो-टेंपो चालक की पत्नी अपने प्रेमी संग फरार

सितम्बर 7, 2026
Next Post
Doorway Effect: दूसरे कमरे में जाकर काम भूलने की वजह

अभी याद था, कमरे में पहुंचते ही भूल गए! आखिर दिमाग के साथ ऐसा क्यों होता है?

बृजेश गंझू एनकाउंटर पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल-CBI जांच कराने की मांग

बृजेश गंझू एनकाउंटर पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल-CBI जांच कराने की मांग

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

झारखंड के 25 बच्चों का मुफ्त होगा हृदय इलाज, कोच्चि भेजे जाएंगे मरीज

झारखंड के 25 बच्चों का मुफ्त होगा हृदय इलाज, कोच्चि भेजे जाएंगे मरीज

सितम्बर 21, 2026

बृजेश गंझू एनकाउंटर पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल-CBI जांच कराने की मांग

अभी याद था, कमरे में पहुंचते ही भूल गए! आखिर दिमाग के साथ ऐसा क्यों होता है?

जमशेदपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल, चापड़ से हमला; 3 घायल

26 सितंबर को कांग्रेस का लोक भवन मार्च, के. राजू होंगे शामिल

Bigg Boss 20: नॉमिनेशन में खुली घरवालों की पोल, ये 2 कंटेस्टेंट्स को किसी ने नहीं दिया वोट

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • About Editor
  • About Us
  • Add
  • Contact Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Disclaimer (अस्वीकरण)
  • Editorial Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Sample Page
  • Site Map
  • Sitemap
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Work In Progress
  • YouTube
  • खबर मन्त्र | सबकी बात सबके साथ.
  • नियम और शर्तें (Terms & Conditions)

© 2025 Khabar Mantra