Ajinkya Rahane Retirement: खेल की दुनिया से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोेषणा कर दी है।
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर रहाने ने वीडियो जारी करते हुए संन्यास की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर सफर का एक अंत होता है और उनके अनुसार अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का यही सही समय है।
Ajinkya Rahane Retirement: भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले
बताते चलें कि अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्हें कई बार टीम का नेतृत्व करने का भी मौका मिला है। इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश जारी करते हुए रहाणे ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में बल्लेबाजी की टाइमिंग पर भरोसा किया और अब उन्हें लगता है कि संन्यास लेने का फैसला भी सही समय पर होना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय क्रिकेटर के रूप में उनका अध्याय भले समाप्त हो रहा हो, लेकिन क्रिकेट के साथ उनका रिश्ता आगे भी बना रहेगा। उन्होंने अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने और खेल से सीखे अनुभव साझा करने की इच्छा जताई। रहाणे के अंतरराष्ट्रीय करियर का सबसे यादगार दौर 2020-21 का ऑस्ट्रेलिया दौरा माना जाता है। एडिलेड टेस्ट में भारत की 36 रन पर पारी सिमटने और विराट कोहली के स्वदेश लौटने के बाद उन्होंने टीम की कप्तानी संभाली।Ajinkya Rahane Retirement: मेलबर्न टेस्ट में शतक लगाकर भारत को दिलाई जीत
मेलबर्न टेस्ट में शतक लगाकर उन्होंने भारत को जीत दिलाई और सीरीज बराबर कराई। इसके बाद उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने गाबा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से टेस्ट सीरीज में हराया। यह ऑस्ट्रेलिया का गाबा में 32 वर्षों बाद पहला टेस्ट हारना था। अजिंक्य रहाणे ने साल 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 31 अगस्त 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेला था जबकि वनडे डेब्यू 3 सितंबर 2011 को इंग्लैंड के खिलाफ ही चेस्टर-ले-स्ट्रीट में किया। टेस्ट क्रिकेट में उनका पदार्पण 22 मार्च 2013 को दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ। उनका आखिरी टेस्ट जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया था।Ajinkya Rahane Retirement: क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कप्तानी करने का मौका
अजिंक्य रहाणे को क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम की कप्तानी करने का भी मौका मिला। टेस्ट में उन्होंने छह मैचों में टीम की कमान संभाली, जिसमें चार मैचों मेें जीत मिली तो वहीं दो मैच ड्रॉ रहे। वनडे में उनकी कप्तानी में भारत ने तीनों मैच जीते, जबकि टी-20 में दो मुकाबलों में एक जीत और एक हार मिली। घरेलू क्रिकेट में भी रहाणे का प्रदर्शन शानदार रहा। उनको आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं। इस दौरान आईपीएल के 212 मैचों में उन्होंने 5,367 रन बनाए, जिसमें दो शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










