रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता बैद्यनाथ राम ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर अपने संसदीय कार्यकाल की शुरुआत की। उनके शपथ ग्रहण के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं।
झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैद्यनाथ राम को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे संसद के उच्च सदन में झारखंड की आकांक्षाओं, सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाएंगे।
बधाई संदेश में कहा गया कि बैद्यनाथ राम लंबे समय से सामाजिक सरोकारों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई से जुड़े रहे हैं। राज्यसभा में उनकी मौजूदगी झारखंड की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से रखने में मदद करेगी।
नेताओं ने उम्मीद जताई कि वे बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और संविधान की मूल भावना से प्रेरित होकर सामाजिक न्याय, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
JMM कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी और राज्य दोनों के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि बैद्यनाथ राम का अनुभव और जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता राज्यसभा में झारखंड के हितों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
जय भीम, जय झारखंड के नारों के साथ समर्थकों ने उनके उज्ज्वल संसदीय कार्यकाल की कामना की।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








