Breaking News: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रांची पुलिस के द्वारा ईडी कार्यालय में घुसकर जांच करने पर फिलहाल झारखंड हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि जांच की आड़ में किसी भी केंद्रीय एजेंसी के कामकाज को बाधित नहीं किया जा सकता।
Read More- Jharkhand News: सुरेश सिंह हत्याकांड के गवाह पर फायरिंग का आरोप, खोखा व जिंदा कारतूस बरामद
Breaking News: ईडी पर लगे थे मारपीट के आरोप
बताते चलें कि संतोष कुमार नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि पूछताछ के दौरान ईडी की टीम ने उसके साथ मारपीट की थी। इसी शिकायत पर रांची पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। कल रांची पुलिस ने टीम ने ईडी कार्यालय में जांच करने पहुंची थी। जिसके खिलाफ ईडी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी।
Read More- Jharkhand News: स्कूटी में घूम कर करते थे नशे का कारोबार, पुलिस ने तीन को दबोचा
Breaking News: CISF या BSF संभालेंगी ईडी कार्यालय के जांच का जिम्मा
अदालत ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची स्थित ईडी कार्यालय की सुरक्षा का जिम्मा अब स्थानीय पुलिस के बजाय CISF या BSF जैसे केंद्रीय बलों को सौंपने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए 7 दिन और शिकायतकर्ता को 10 दिन का समय दिया है। अब इस कानूनी रस्साकशी का अगला अध्याय गृह सचिव और अन्य पक्षों के जवाब के बाद ही खुलेगा।
Read More- Breaking News: देवघर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, छावनी में तब्दील हुआ लालगढ़
सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को सात दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है, जबकि शिकायतकर्ता संतोष कुमार को अपने आरोपों के समर्थन में जवाब दाखिल करने के लिए दस दिन का समय दिया गया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









