Ranchi: राजधानी रांची में रातु रोड के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा होते होते ताल गया। दरअसल St. Michael School Bus बच्चों को लेकर रस्ते से गुजर रही थीं इसी दौरान चालक अचानक बेहोश हो गया था, जिस से अनियंत्रित बस जा कर खंभे से टकरा गई। हालांकि गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। वहीं घटना के बाद सुखदेव नगर थाना की पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधक को दी गई।
फिलहाल घटना की बात करे तो जो वीडियो घटना स्थल से सामने आया उसके अनुसार साफ है कि टक्कर काफी जोरदार थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस से अपने साथ सड़क किनारे खड़ी कई दो पहिया मोटर साइकिल को अपने चपेट में ले लिया, घटना की जानकारी देते हुए वहां के ही स्थानीय लोगों ने बताया कि वो अपने घर पर थे इसी बीच कुछ टकराने की एवज आई। जब बाहर निकल कर देखा तो बस खंभे से टकराई हुई थी। उनके मुताबिक चालक को किसी प्रकार की बीमारी थी, क्यों कि जब वे चालक को पकड़े थे तो उसका शरीर पूरी तरफ से कड़ा हो चुका था। वहीं जब बस की जांच की गई तो बस में एक बच्ची सवार थी, जिसे टक्कर के बाद थोड़ी छोटे आई है। फिलहाल पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है कि क्या वाकई में बस का चालक नशे की हालत में था या वो चलने के क्रम में बेहोश हो गया था।
लेकिन देखा जाए तो रातु रोड राजधानी रांची का सब से व्यस्त रोड बताया जाता है। सुबह हो या फिर शाम यह वाहनों की आवाजाही लगातार जारी रहती है। ऐसे में इतने व्यस्त सड़क में इस प्रकार की दुर्घटना बड़ा ही गंभीर मामला है। वहीं आपको बता दे कि इस घटना में अगर किसी प्रकार की अनहोनी हो जाती तो। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से स्कूल प्रबंधक की होती। क्यों कि स्थानीय लोगोंके मुताबिक चालक को चलने के क्रम में मिर्गी आ गई थी। जिससे वह बेहोश हो गया था। तो स्कूल प्रबंधक को बस के चालकों का चयन भलीभांति करनी चाहिए थीं क्यों कि इस घटना में बस में एक बच्चा बैठा था। लेकिन सवाल यही है कि अगर बस में अधिक बच्चे बैठे होते तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









