ब्रेकिंग न्यूज़: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3.04 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।
मिडिल-ईस्ट जंग की शुरुआत के बाद से ये पहली बार है जब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है।
पीएम मोदी ने देश की जनता से फ्यूल बचाने की अपील की थी
बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से फ्यूल बचाने की अपील की। उन्होंने वर्क फ्रॉम करने और निजी वाहनों के कम इस्तेमाल पर जोर दिया था. तभी से ऐसे संकेत मिल रहे थे कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
ईंधन के दाम बढ़ने से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। परिवहन खर्च बढ़ने की आशंका के बीच रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो सकती हैं। लोगों में बढ़ती महंगाई को लेकर चिंता साफ नजर आ रही है।








