Saraikela: कोल्हान क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता और बढ़ा दी है। एक ओर दंतैल हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर हाथियों के झुंड ने एक मकान की दीवार तोड़ दी, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
हाथी ने शख्स को पटककर मार डाला
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित पात्थरबासा गांव के दिलेश्वर जातराम रात में घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान घर के पास मौजूद हाथी ने उन पर हमला कर दिया। हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Read More- झारखंड में बंपर बहाली! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र
घर में सो रही महिला गंभीर रूप से घायल
वहीं सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड के मौसाढ़ा गांव में हाथियों के झुंड ने एक घर की दीवार तोड़ दी। दीवार गिरने से घर में सो रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने उसे मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
Read More- कोडरमा में महिला से डेढ़ लाख के सोने के चेन की छिनतई, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
ग्रामीणों का आरोप है कि सुवर्णरेखा नदी किनारे हो रहे अवैध बालू खनन से हाथियों का पारंपरिक रास्ता प्रभावित हुआ है। इसी वजह से हाथी अब आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। वन विभाग ने घटनास्थल का दौरा किया है और मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Read More- RIMS में एडमिशन घोटाला! सीआईडी की टीम ने मारी रेड, कई अधिकारी रडार पर

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








