Ranchi: झारखंड भाजपा ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी 24 घंटे प्रवास कार्यक्रम की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर 26 जून से 30 जून तक पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी राज्य के सभी संगठनात्मक जिलों में प्रवास करेंगे।
Read More- पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की तबियत अचानक बिगड़ी, TMH में भर्ती
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेवारी
जिन पदाधिकारियों को प्रवास का दायित्व सौंपा गया है, उसमें प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद को बोकारो, नीलकंठ सिंह मुंडा को रामगढ़, आभा महतो को रांची पूर्वी, बालमुकुंद सहाय को साहेबगंज, भानू प्रताप शाही को जमशेदपुर महानगर एवं पूर्वी सिंहभूम, डॉ. प्रदीप वर्मा को पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां, सुनील सोरेन को गिरिडीह महानगर, मुनेश्वर साहू को गोड्डा, गीता कोड़ा को रांची पश्चिमी, प्रदेश संगठन महामंत्री को कर्मवीर सिंह को दुमका एवं देवघर, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र को गढ़वा एवं पलामू, अमर कुमार बाउरी को रांची महानगर एवं पाकुड़, मनोज सिंह को गुमला, सिमडेगा एवं धनबाद महानगर, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा को धनबाद ग्रामीण, शैलेन्द्र सिंह को चक्रधरपुर, सरोज सिंह को गिरिडीह ग्रामीण, सुनीता सिंह को खूंटी, अमरदीप यादव को चतरा, कृष्णा महतो को जामताड़ा, अमित कुमार सिंह को लोहरदगा, मनीर उरांव को लातेहार, शालिनी बैसखियार को कोडरमा, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका को हजारीबाग जिले का दायित्व सौंपा गया है।
Read More- कोडरमा में जंगली हाथियों का कहर-खेत में टहलने गई महिला को पटककर मार डाला










