Jharkhand News: मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 15 जनवरी को चिरौंदी स्थित वृंदावन कॉलोनी में संक्रांति मिलन उत्सव सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री रमेश सिंह थे। आयोजन राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक समरसता के भाव के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का पुष्पवर्षा कर भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें अंगवस्त्र एवं तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया, जो संगठन की परंपरा, सम्मान और गौरव का प्रतीक रहा।
इस गरिमामयी समारोह में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश की भी विशिष्ट उपस्थिति रही। नेताओं ने अपने संबोधन में मकर संक्रांति एवं उत्तरायण पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता, राष्ट्रभाव और संगठनात्मक मजबूती का संदेश देता है।
रांची के लापता बच्चों को खोजने वाले युवकों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान विगत 12 दिनों से लापता राँची के मौसीबाड़ी के अंश और अंशिका को सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाने वाले रामगढ़ के बजरंग दल के डब्लू और सचिन सहित वीर युवाओं को सम्मानित कर उनकी बहादुरी को नमन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रदेश में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु एकजुट होकर कार्य करेंगे। उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित यह समारोह कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बना।
इस भव्य आयोजन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, आरती कुजूर, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा, सरोज सिंह,सुनीता सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता राफिया नाज़, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप, अशोक बड़ाईक, पूर्व विधायक सामरी लाल व रामकुमार पाहन, जिला अध्यक्ष वरुण साहू, धीरज महतो और नरेंद्र सिंह, भाजपा नेता सुबोध गुड्डू, राहुल अवस्थी, रजनीश पांडेय, अमन जैसवाल, राजश्री जयंती, अनिता वर्मा, अशोक यादव, बलराम सिंह,जितेंद्र वर्मा, नीरज सिंह, विनय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









