Ranchi: JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर जारी जांच और हाल में हुई गिरफ्तारियों के बीच झारखंड भाजपा ने राज्य सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मामले की अलग-अलग चरणों की जांच को लेकर सरकार को अपना पक्ष साफ करना चाहिए।
सरकार की भूमिका अब सबसे बड़े सवाल के घेरे में
प्रतुल शाहदेव ने कहा कि JSSC-CGL परीक्षा पर सरकार की भूमिका अब खुद सबसे बड़े सवाल के घेरे में है। एक तरफ पहले सीआईडी की जांच के बाद परीक्षा को क्लीन चिट दिए जाने की बात सामने आई, दूसरी तरफ अब उसी मामले की आगे की जांच में सफल अभ्यर्थियों सहित कई लोगों की गिरफ्तारियां हो रही हैं और पेपर लीक के नेटवर्क की परतें खुल रही हैं।
उन्होंने कहा कि सबसे गंभीर सवाल यह है कि अगर पहली जांच सही थी तो आज ये गिरफ्तारियां और नए सबूत कहां से आ रहे हैं? और अगर वर्तमान जांच सही दिशा में है, तो पहले की जांच में क्लीन चिट किस आधार पर दी गई?
Read More- कोडरमा में तीन नाबालिगों को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा! खंभे से बांधा-पुलिस ने छुड़ाया
प्रतुल ने कहा कि सरकार ने सीआईडी की पहली जांच के आधार पर ढेर वर्ष पूर्व सीजीएल परीक्षा को क्लीन चीट दे दी थी और कहा था कि कोई प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ। हास्यास्पद रूप से सीआईडी के अनुसार पहली जांच में 125 में से 115 प्रश्नों के लीक होने की बात सिर्फ गेस पेपर की बात थी।
लाखों में सीटों का सौदा हुआ
प्रतुल ने कहा बाद में सीआईडी ने दूसरी बार इसी परीक्षा की निष्पक्षता पर प्रश्न उठाया और कहा कि लाखों में सीटों का सौदा हुआ। सीआईडी की इसी दूसरी रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय में दूसरी बार विरोधाभाषी एफिडेविट दाखिल किया और कहा कि परीक्षा की पवित्रता नष्ट हुई। प्रतुल ने कहा की सरकार ने उच्च न्यायालय को को भी एक ही मुद्दे में विरोधाभाषी शपथपत्र दाखिल करके गुमराह करने की कोशिश की है तो बहुत संगीन मामला है।
प्रतुल ने कहा कि राज्य सरकार बताएं की सीआईडी के जिन अफसरों ने पहले जांच में सीजीएल परीक्षा को क्लीन चीट दे थी और उच्च न्यायालय में सरकार से गलत एफिडेविट करवा दिया था। क्या सरकार पहली बाद गलत जांच करने वाले सीआईडी के अधिकारियों पर कार्रवाई करेगी? अगर सरकार उन दोषी अफसरों पर कार्रवाई नहीं करती तो कहीं ना कहीं सरकार इस कवर अप ऑपरेशन में शामिल नजर आएगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









