शुक्रवार, जुलाई 17, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

डोमिसाइल आंदोलन का अधूरा सपना: शहीदों को याद कर भावुक हुईं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

जुलाई 24, 2025
in रांची Ranchi
A A
डोमिसाइल आंदोलन का अधूरा सपना: शहीदों को याद कर भावुक हुईं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi News: झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने डोमिसाइल आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. रांची के मेकॉन स्थित शहीद स्थल और त्रिमूर्ति चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं. यह आयोजन डोमिसाइल शहीद स्मारक समिति द्वारा किया गया था.

Table of Contents

Toggle
  • 24 जुलाई 2002 की यादें फिर हुईं ताज़ा
  • “अभी अधूरा है आंदोलन का मक़सद”
  • राजभवन पर लगाई गंभीरता नहीं दिखाने की बात
  • शहीदों को दर्जा और परिवार को सुविधा देने की मांग
  • भावनात्मक जुड़ाव जताया
  • कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

24 जुलाई 2002 की यादें फिर हुईं ताज़ा

सभा के दौरान मंत्री शिल्पी ने 24 जुलाई 2002 की उस दर्दनाक घटना को याद किया, जब संतोष कुंकल, विनय तिग्गा और कैलाश कुजूर ने झारखंड में स्थानीय नीति के समर्थन में अपने प्राणों की आहुति दी थी. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन झारखंड की अस्मिता से जुड़ा है और इसके शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता.

read more- रांची सदर अस्पताल बना देशभर में नंबर-1: आयुष्मान भारत योजना से लाखों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

“अभी अधूरा है आंदोलन का मक़सद”

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि डोमिसाइल आंदोलन के महानायकों का बलिदान आज भी अधूरा है. उन्होंने बताया कि हेमंत सोरेन सरकार ने वर्ष 2023 में 1932 आधारित खतियान पर स्थानीय नीति का प्रस्ताव विधानसभा में पारित कर राजभवन को भेजा था. लेकिन आज तक उस प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

राजभवन पर लगाई गंभीरता नहीं दिखाने की बात

मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजभवन इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह विषय झारखंडी पहचान और अधिकारों से जुड़ा है और इसमें देर न्याय से वंचना के समान है.

शहीदों को दर्जा और परिवार को सुविधा देने की मांग

डोमिसाइल शहीद स्मारक समिति ने सभा के दौरान शहीदों को आधिकारिक दर्जा देने और उनके परिजनों को सरकारी सुविधा प्रदान करने की मांग उठाई. मंत्री शिल्पी ने आश्वासन दिया कि वे इस मांग को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखेंगी. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार इस विषय को संज्ञान में लेकर उचित कदम उठाएगी.

भावनात्मक जुड़ाव जताया

शिल्पी नेहा तिर्की ने सभा के दौरान कहा कि उनका इस आंदोलन और स्थल से गहरा भावनात्मक जुड़ाव है. उन्होंने आंदोलन में शहीद हुए युवाओं को सच्चे नायक बताते हुए उनके संघर्ष को सलाम किया.

read more- कोसी नदी का जलस्तर पहली बार 1.73 लाख क्यूसेक के पार, बीरपुर बराज के 24 गेट खोले गए, तटबंध क्षेत्रों में अलर्ट जारी

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर संजय तिग्गा, बेलस तिर्की, शिवा कच्छप, जगदीश लोहरा, दीपू सिन्हा और जलील अंसारी समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता, नेता और आंदोलन से जुड़े लोग मौजूद रहे. सभी ने मिलकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया.

Related Posts

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी
रांची Ranchi

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी

जुलाई 17, 2026
रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर के साथ पारंपरिक लकड़ी के जगन्नाथ रथ का निर्माण करते हुए लोहरा परिवार के कारीगरों का दृश्य, जो 300 वर्षों से अधिक पुरानी रथ निर्माण परंपरा को दर्शाता है।
धर्म-अध्याय

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का रथ 300 साल पहले कैसे बनता था? जानिए क्या बदला और क्या नहीं

जुलाई 17, 2026
बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा की हत्याकांड खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
क्राइम Crime

बेड़ो में रविन्द्र मुण्डा हत्याकांड का खुला राज, देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार

जुलाई 17, 2026
Next Post
रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हुए शामिल, रघुवर दास को मिला मानद उपाधि सम्मान

रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हुए शामिल, रघुवर दास को मिला मानद उपाधि सम्मान

Chameleon committed suicide! Politics heated up in Jharkhand over changing the name of Atal Clinic

गिरगिट ने आत्महत्या कर ली! झारखंड की राजनीति में अटल क्लिनिक का नाम बदलने पर गरमाई सियासत

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Government focuses on modernizing agriculture; Hemant Soren directs officials to work in mission mode.

कृषि को आधुनिक बनाने पर सरकार का फोकस, Hemant Soren ने अधिकारियों को दिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश

जुलाई 17, 2026

रांची का एक और तालाब हो रहा खत्म! हरमू जलाशय पर मिट्टी भराई शुरू, अब पार्क या मार्केट बनाने की तैयारी

फर्जी बैंक गारंटी और 55 करोड़ रुपये के भुगतान पर घमासान-बाबूलाल ने सीएम से की न्यायिक जांच की मांग

RIMS में 70 MBBS सीटें बढ़ीं, SNMMCH को झटका

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर का रथ 300 साल पहले कैसे बनता था? जानिए क्या बदला और क्या नहीं

Breaking News: मिसिर बेसरा का खास 25 लाख ईनामी नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra