Jharkhand News: रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी में मिले एक युवती सरिता कुमारी के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस घटना को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी पियूष कच्छप को कर लिया है।
शादी का दबाव बनाने पर की थी हत्या
बताते चलें कि नगड़ी थाना क्षेत्र के यारीडीह की रहने वाली सरिता एक महीने पहले स्कूटी लेकर घर से निकली थी, पर कभी वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस जब तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच में जुटी, तो शक की सुई उसके प्रेमी पियूष पर जाकर टिकी।
Read More- Jharkhand News: गिरिडीह में एक साथ मां बेटी का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
जिसके बाद पुलिस आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की। पुलिस की सख्ती के बाद प्रेमी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पियूष ने पुलिस को बताया कि सरिता उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे पीछा छुड़ाने के लिए उसने हत्या की साजिश रची।
Read More- Breaking News: रांची में गुलगुलिया गैंग का बड़ा खुलासा: 12 बच्चे बरामद, गिरोह के 13 सदस्य गिरफ्तार
नदी की गहराई में छिपाया था गुनाह
साजिश के तहत आरोपी ने पहले सरिता को मिलने की बात कहकर बुलाया। मिलने के बाद उसने पहले प्रेमिका को खूब शराब पिलाई और फिर उसका गला घोंटककर हत्या कर दिया।
Read More- Jharkhand News: रिश्ते के नाम पर लूट! इंस्टाग्राम पर भाई बनकर महिला से लूटे लाखों रुपए
हत्या के बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए उसने शव को प्लास्टिक में लपेटा। शव में उसने भारी पत्थर बांधे और स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर क्रेन और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। सरिता की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू और पास मिले आधार कार्ड से हुई।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









