Friday, May 8, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

हज 2026 की तैयारी में झारखंड कितना तैयार? 1670 हाजियों के लिए स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari ने दिए सख्त निर्देश

हज 2026 को लेकर झारखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और झारखंड राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. Irfan Ansari ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों के....

February 5, 2026
in झारखंड
A A
Health Minister Irfan Ansari issued strict instructions for 1670 pilgrims.

Health Minister Irfan Ansari issued strict instructions for 1670 pilgrims.

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: हज 2026 को लेकर झारखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और झारखंड राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. Irfan Ansari  ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ एक अहम और आपात बैठक कर हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।

डॉ. Irfan Ansari ने साफ कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हज पर जाने वाले हर हाजी को बेहतर, सम्मानजनक और परेशानी-मुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

1670 हाजियों के लिए टाइमलाइन तय

हज 2026 के तहत झारखंड से लगभग 1670 हज यात्री प्रस्तावित हैं। मंत्री ने निर्देश दिया कि

  • 07 फरवरी 2026 तक मेडिकल स्क्रीनिंग पूरी की जाए
  • 08 फरवरी 2026 से वैक्सीनेशन शुरू किया जाए

उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच पूरी होने के बाद ही वैक्सीनेशन और आगे की वीज़ा प्रक्रिया संभव होगी, इसलिए समयबद्धता बेहद जरूरी है।

सिविल सर्जनों को मिले ये अहम निर्देश

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के बेहतर समन्वय पर ज़ोर देते हुए कई अहम फैसले लिए गए—

  • सभी जिलों में सिविल सर्जनों की तत्काल बैठक
  • हज यात्रियों के लिए एकरूप और स्पष्ट गाइडलाइन
  • हर जिले में नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति
  • स्क्रीनिंग और वैक्सीनेशन के दौरान प्राथमिकता और सम्मानजनक व्यवहार

डॉ. Irfan Ansari ने दो टूक कहा कि हाजियों के साथ किसी भी तरह की बदसलूकी या लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी।

केंद्र की कटौती पर नाराज़गी, राज्य ने संभाला मोर्चा

स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा हज कमेटियों के संसाधनों में की गई कटौती पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे हाजियों में गहरा आक्रोश है। हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया कि
“हक छीना जा सकता है, मगर जज़्बा, हिम्मत और मोहब्बत को नहीं।”
राज्य सरकार अपने स्तर पर हर जरूरी सुविधा देने में सक्षम है।

रांची से इमिग्रेशन हटने पर चिंता

डॉ. अंसारी ने रांची से इमिग्रेशन प्वाइंट हटाकर कोलकाता किए जाने पर भी नाराज़गी जताई। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर हज कमेटी ऑफ इंडिया से बातचीत हो चुकी है और जल्द ही मुंबई जाकर ठोस पहल की जाएगी।

मुफ्त जांच, मुफ्त वैक्सीन

राज्य सरकार की ओर से—

  • सभी मेडिकल जांच पूरी तरह मुफ्त
  • वैक्सीनेशन कार्यक्रम निशुल्क
  • जरूरी खर्च राज्य सरकार वहन करेगी

मंत्री ने तुलना करते हुए कहा कि जैसे देवघर में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए विशेष इंतज़ाम होते हैं, उसी तरह हज यात्रियों को भी मुकम्मल स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

राज्य हज हाउस होगा और आधुनिक

बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य हज हाउस को आधुनिक और बेहतर बनाने के लिए विशेष राशि जल्द जारी की जाएगी, ताकि वह खिदमत और व्यवस्था की पहचान बन सके।

 

 

 

 

Related Posts

Sudesh Mahto congratulated Suvendu Adhikari and will attend the swearing-in ceremony.
झारखंड

Sudesh Mahto ने Suvendu Adhikari को दी बधाई, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

May 8, 2026
Patient admitted in RIMS commits suicide, questions raised on hospital's security arrangements
Breaking News

Breaking News: RIMS में भर्ती मरीज ने की आत्महत्या, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

May 8, 2026
Tribute meeting held on the death anniversary of senior journalist Sudha Sinha, many journalists honoured
रांची

वरिष्ठ पत्रकार सुधा सिन्हा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, कई पत्रकार सम्मानित

May 8, 2026
Next Post
Breaking News: रांची के बड़े कारोबारी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी जानिए क्या है पूरा मामला

Breaking News: रांची के बड़े कारोबारी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी जानिए क्या है पूरा मामला

Aaj Ka Rashifal: सभी राशियों के लिए आज का दिन लाया है कुछ खास, जानिए अपना भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal: आज आपको सफलता मिलेगी या रहना होगा सावधान, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Daadi Ki Shaadi Review: Ranbir's Sister or Bollywood's Next Superstar?

Daadi Ki Shaadi Review: रणबीर की बहन या बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार? आमिर खान के बयान ने बॉलीवुड में मचाई खलबली

May 8, 2026

Sudesh Mahto ने Suvendu Adhikari को दी बधाई, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Thalapathy Vijay: बैकबेंचर से सुपरस्टार और फिर किंगमेकर बनने तक का सफर, जानें उनकी एजुकेशन और सफर

Breaking News: RIMS में भर्ती मरीज ने की आत्महत्या, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

America-Iran war: होर्मुज में अमेरिकी जहाजों पर ईरानी हमला हुआ नाकाम, नौसेना ने किया पलटवार

Suvendu Adhikari होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra