Dhanbad News: धनबाद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गहरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार एक महिला और उसकी 10 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Dhanbad News: घटना में कार के उड़े परखच्चे
स्थानीय लोगों के अनुसार ऑटो में सवार परिवार एक शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में मुर्गाबानी गांव की रहने वाली फूलमती देवी और उनकी बेटी वंदना की घटनास्थल पर ही जान चली गई।
Dhanbad News: शादी से लौट रहे थे परिजन
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए। सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) भेजा गया।
परिजनों के अनुसार परिवार शादी से लौट रहा था, तभी अचानक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।













