Ranchi: राजधानी रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हांसिल की है। पुलिस ने इस मामले में कुख्यात अंतरराज्यीय चोर इरफान उर्फ उजाले उर्फ बाबा उर्फ आर्यन, अफरोज उर्फ समीर उर्फ समीम और नवीन शर्मा की संलिप्तता सामने आई है। हालांकि मुख्य आरोपी फरार है, लेकिन पुलिस ने इस मामले में उनकी पत्नियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गुलशन प्रवीण और शकीला उर्फ लाडली के रूप में हुई है।
पुलिस ने कार, सोने के आभूषण और कैश बरामद
बता दें कि 9 जुलाई को रांची के अशोक नगर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज औऱ डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी की तो पुलिस ने कोलकाता से चोरी में इस्तेमाल की गई ब्लू रंग की जगुआर कार समेत 17 लाख 36 हजार रुपए कैश, एक सोने का मंगलसूत्र, एक डायमंड और तीन सोने की अंगूठियां भी बरामद की गई है। पुलिस ने पत्नियों के घर स चोरी के कुछ आभूषण और नकदी भी बरामद की है।
अलग-अलग राज्यों में मामला दर्ज
मामले की जानकारी देते हुए रांची के सीटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मुख्य आरोपी इरफान पर अलग-अळग राज्यों में करीब 80 मामले दर्ज है। जिसमें कानपुर, आगरा, दिल्ली, गाजियाबाद, गोवा, बेंगलुरू, सूरत, हैदराबाद, छत्तीसगढ़, पुणे समेत कई राज्य शामिल है। फिलहाल रांची पुलिस मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है।










