Palamu: पलामू प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के एक लिपिक को निलंबित कर दिया है, जबकि दूसरे लिपिक का प्रतिनियोजन गढ़वा जिले के रंका स्थित क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कर दिया गया है। यह कार्रवाई भारती पाण्डेय से जुड़े चिकित्सीय एवं विभागीय मामले में की गई है।
अरुण कुमार गिरि का पलामू से हटाकर रंका ट्रांसफर
प्रशासन के अनुसार, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, पलामू प्रमंडल के 26 जुलाई 2026 के आदेश के तहत लिपिक ईश्वरी दयाल राम को निलंबित किया गया है। वहीं, अरुण कुमार गिरि का प्रतिनियोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, पलामू से हटाकर रंका भेजा गया है। Read More- कोडरमा-गया रेलखंड पर बड़ा हादसा-रेलवे गैंगमैन की दर्दनाक मौत जिला प्रशासन ने बताया कि 21 जुलाई को सोना नर्सिंग होम में जांच के दौरान चिकित्सक ने मरीज में Leaking P/V की शिकायत मिलने पर तत्काल भर्ती होने की सलाह दी थी। 24 जुलाई को भी यही सलाह दोहराई गई, लेकिन मरीज ने भर्ती नहीं होने का निर्णय लिया। 25 जुलाई को दोबारा जांच और अल्ट्रासाउंड में गर्भस्थ शिशु मृत पाया गया, जिसके बाद चिकित्सकीय प्रक्रिया के तहत प्रसव कराया गया। Read More- पिता बना जल्लाद! इकलौते बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिसभारती पाण्डेय ने मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन नहीं दिया था
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि भारती पाण्डेय ने मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन नहीं दिया था। उन्होंने अपनी सात वर्षीय पुत्री की देखभाल के लिए शिशु देखभाल अवकाश (Child Care Leave) का आवेदन दिया था, जिसे विभागीय नियमों के तहत 185 दिनों के लिए स्वीकृत किया गया। Read More- कोडरमा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, शव उठाने को नहीं मिले कर्मचारी जिला प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले में उपलब्ध तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की गई है और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










