Jharkhand Weather Alert:झारखंड में श्रावण के साथ मौसमका मिजाज भी सुहाना बना हुआ है। मौसम केंद्र, रांची के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन की संभावना है।
Jharkhand Weather Alert: कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की आशंका
Jharkhand Weather Alert: 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका
मौसम केंद्र ने 30 जुलाई से 1 अगस्त के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका जताई है। ऐसे में खुले मैदान, खेत, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
Read More- खूंटी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते महिला थाना प्रभारी रंगेहाथ गिरफ्तार
पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम का मिला-जुला असर रहा। सरायकेला में सबसे अधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। चाईबासा में 33.4, डालटनगंज में 32.2, जमशेदपुर में 32.1 और रांची में 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं कांके, रांची में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.