तीन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि आमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के जमरी गांव से नाबालिक लड़की को अज्ञात लोगों द्वारा बाइक में बैठकर अपहरण कर लिया गया। अपहृत लड़की के परिजन लट्टू मरांडी ने थाना को लिखित आवेदन दी। आवेदन के आधार कांड संख्या 59/26 अंकित कर मामले की तफ्तीश शुरू की गई। एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ महेशपुर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्य के आधार पर अपहृत लड़की को बरामद कर लिया। साथ ही इस घटना में शामिल 3 युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अपराधी का नाम 1. हिरालाल टुडू, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता राजेन्द्र टुडू, ग्राम- बड़ा हरिपुर, थाना- सुन्दरपहाड़ी 2. सुरेश हम्ब्रम, उम्र करीब 28 वर्ष पिता- सोम हेम्ब्रम, ग्राम- मालमला, थाना- देवदाड़, वर्तमान निवास ग्राम- बड़ा हरिपुर, थाना- सुन्दरपहाड़ी 3. राजेश मरांडी, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता- स्व. सनीलाल मरांडी, ग्राम- डांगा (रोलडीह) थाना- देवदाड़, सभी का जिला गोड्डा है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









