Breaking News: प्रयागराज में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान को शुक्रवार को कसारी-मसारी स्थित खानदानी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जनाजे में शामिल होने के लिए जेल में बंद अतीक के दोनों बेटों को पैरोल मिल गई है।
Breaking News: मौके पर 70 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे
अबान की कब्र अतीक अहमद की कब्र के पास तैयार की गई है। जनाजे के मद्देनजर कब्रिस्तान और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मौके पर 70 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार दोपहर अबान के दोनों बड़े भाइयों उमर और अली को जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल मंजूर कर दी। उमर लखनऊ जेल और अली झांसी जेल में बंद हैं। दोनों के प्रयागराज पहुंचने में कई घंटे लगने की संभावना है।
Read More- चतरा मॉब लिंचिंग में बड़ी कार्रवाई, दो सब-इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
Breaking News: अबान की मां शाइस्ता परवीन वर्ष 2023 से फरार
अबान की मां शाइस्ता परवीन वर्ष 2023 से फरार है। वह अतीक अहमद और बेटे असद के जनाजे में भी शामिल नहीं हुई थीं। ऐसे में इस बार उनके जनाजे में पहुंचने को लेकर भी चर्चा बनी हुई है, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
Read More- Breaking News: पटना में बवाल-युवक की मौत के बाद भड़की भीड़ ने 10 वाहनों को फूंका
अबान का शव शुक्रवार तड़के झांसी से प्रयागराज के हटवा गांव लाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह गुरुवार को अपने चार दोस्तों के साथ झांसी जा रहा था। रास्ते में हाईवे पर अचानक एक जानवर आने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई।
Read More- Houthi Rebel Attack: यमन और सऊदी में हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, 58 सैनिक शहीद
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.