JSSC-JPSC Protest: राजधानी रांची की सड़के छात्रों से पट चुकी है। कोने-कोने पर हर जगह छात्र ही छात्र नजर आ रहे हैं। सोमवार को JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन विधानसभा के बाहर तक पहुंच गया जहां छात्रों ने खूब प्रदर्शन किया। इसी बीच हाथों में गुरुजी शिबू सोरेन की तस्वीर लिए छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो भी स्ट्रेचर से आंदोल में शामिल हुए।
JSSC-JPSC Protest: पिछले नौ दिनों से अनशन पर है देवेन्द्र नाथ महतो
बताते चलें कि छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो पिछले नौ दिनों से अनशन पर हैं। इसी बीच आंदोलन और छात्रों को अपना समर्थन देने के लिए वे एंबुलेंस से आंदोलन स्थल पर पहुंचे और इसके बाद स्ट्रेचर पर लेटकर छात्रों के साथ मार्च में आगे बढ़े। इस दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि नौ दिनों से भूख हड़ताल पर होने के बावजूद वह छात्रों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें रोक नहीं पाएगी। उन्होंने बताया कि वह एंबुलेंस से आंदोलन स्थल तक पहुंचे हैं और अब स्ट्रेचर पर आगे बढ़ रहे हैं। महतो ने कहा कि छात्रों की मांगों को सरकार को स्वीकार करना ही होगा।JSSC-JPSC Protest: स्ट्रेचर पर कंधे के सहारे आंदोलन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो
बता दें कि JPSC और JSSC की नियुक्ति परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर अभ्यर्थी पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को छात्रों ने विधानसभा घेराव का आह्वान किया था। मार्च के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़े। आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का स्ट्रेचर पर शामिल होना छात्रों के प्रदर्शन का प्रमुख दृश्य रहा। फिलहाल अभ्यर्थियों की मांगों और विधानसभा घेराव को लेकर प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










