Koderma: कोडरमा जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे से हमला किया गया। इस हमले में एक पक्ष के चार लोगों के घायल होने की सूचना है। पूरा मामला नवलशाही थाना क्षेत्र के कुंडीधनवार पंचायत अंतर्गत निमाडीह गांव का बताया जा रहा है।
डायन-बिसाही और भूत-प्रेत के नाम पर परेशान करने का आरोप
घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है। घायलों की पहचान सहदेव राम, गीता देवी, पप्पू कुमार और रितेश कुमार के रूप में हुई है। सभी घायलों का इलाज कराया गया है।
Read More- धनबाद CO से व्हाट्सऐप पर मांगे ₹1 करोड़, रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी; थाने में शिकायत
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोग उन्हें डायन-बिसाही और भूत-प्रेत का आरोप लगाकर परेशान करते हैं। इसी विवाद को लेकर प्रदीप राम, भुवनेश्वर राम, गीता देवी समेत अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे और हमला कर दिया।
दोनों पक्षों की ओर से थाने में दिया गया आवेदन
पीड़ित पक्ष ने दावा किया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। हालांकि, घटना को लेकर दूसरे पक्ष का पक्ष पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Read More- बदलेगी व्यवस्था, सड़क सुरक्षा में कड़े नियम होंगे लागू-एक्शन में मंत्री दीपक बिरुआ
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से नवलशाही थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस ने प्राप्त आवेदनों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









