Sports News– वर्ल्ड चैंपियन भारत ने एशिया कप 2025 के अपने पहले मुकाबले में UAE को सिर्फ 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज़ किया। भारत ने यह मैच महज़ 106 गेंदों में अपने नाम कर लिया, जिससे टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दबदबा देखने को मिला।
UAE की पारी: सिर्फ 57 रन पर ढेर
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और यह निर्णय पूरी तरह से सही साबित हुआ। 13.1 ओवर (79 गेंद) में ही UAE की पूरी टीम सिर्फ 57 रन पर सिमट गई।
read more- नेपाल हिंसा में फंसे भारतीय पर्यटक, काठमांडू में हालात बेहद खराब, कहा- ‘हमने खिड़की से..’
UAE की ओर से:
- आलिशान शराफु – 22 रन
- मोहम्मद वसीम (कप्तान) – 19 रन
- अन्य सभी बल्लेबाज डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच सके।
भारत की गेंदबाजी:
- कुलदीप यादव – 7 रन देकर 4 विकेट (Player of the Match)
- शिवम दुबे – 3 विकेट
- बुमराह, अक्षर पटेल, और वरुण चक्रवर्ती – 1-1 विकेट
सिर्फ 4.3 ओवर में जीत
भारत को जीत के लिए सिर्फ 58 रन चाहिए थे और इस लक्ष्य को टीम ने सिर्फ 27 गेंदों (4.3 ओवर) में हासिल कर लिया।
भारतीय बल्लेबाजी की खास बातें:
- अभिषेक शर्मा – 30 रन (2 चौके, 3 छक्के)
- शुभमन गिल – 20 रन (2 चौके, 1 छक्का)
- सूर्यकुमार यादव (कप्तान) – 7 रन (1 छक्का)
तीनों बल्लेबाजों ने मिलकर 46 रन बाउंड्रीज़ के जरिए बनाए। भारतीय टीम ने प्रत्येक ओवर में औसतन 10+ रन बनाए।
read more- दुर्गा पूजा 2025: श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए धनबाद प्रशासन ने लिए बड़े फैसले
गेम चेंजर: कुलदीप यादव का 9वां ओवर
UAE की पारी का सबसे बड़ा मोड़ रहा कुलदीप यादव का एक ओवर, जिसमें उन्होंने पहली बॉल पर राहुल चोपड़ा को कैच आउट कराया. चौथी बॉल पर कप्तान वसीम को LBW किया. और आखिरी बॉल पर हर्षित कौशिक को बोल्ड कर UAE की कमर तोड़ दी.













