Ranchi: पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र की फ्रेंड्स कॉलोनी में शनिवार सुबह कार की ड्राइविंग सीट पर सीसीएल के रिटायर्ड जीएम आलोक कुमार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव जमुना पैलेस के नीचे कार में मिला। उनकी कनपटी के पीछे गोली लगी थी। और घटनास्थल की जांच की।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में घटना के खुद को गोली मारने का मामला होने की बात सामने आई है। हालांकि, रिश्तेदार घटनास्थल के पास से पिस्टल और खाली कारतूस भी बरामद किया गया है।
आत्महत्या की संभावना, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका
सूचना मिलने पर राजीव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में घटना के खुद को गोली मारने का मामला होने की बात सामने आई है। हालांकि, रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
ड्राइविंग सीट वाला गेट खुला था और शीशा भी नीचे था
आलोक कुमार मूल रूप से रांची के गोंदा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर, कांके रोड में रहते थे। जानकारी के अनुसार, करीब तीन दिन पहले वह पटना में फ्रेंड्स कॉलोनी के 302-एफ ब्लॉक स्थित अपनी बहन के घर आए थे।
पुलिस के मुताबिक, कार की ड्राइविंग सीट वाला गेट खुला था और शीशा भी नीचे था। सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोली चलने की आवाज सुनाई देने की बात सामने आई है।
रांची स्थित घर में चोरी की घटना भी हुई थी
बताया गया है कि कुछ दिन पहले रांची स्थित उनके घर में चोरी की घटना भी हुई थी। उनका एक बेटा विदेश में रहता है। आलोक कुमार जमीन के कारोबार से भी जुड़े होने की बात सामने आई है।
फिलहाल पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह और घटना की परिस्थितियां जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.











