Jharkhand News: राजधानी रांची के मांडर के सरगांव निवासी सरस्वती लकड़ा की सकुशल घर वापसी हो रही है। दिमागी रूप से अस्वस्थ सरस्वती विगत 13 जनवरी से गुम थी। उसकी गुमशुदगी के संबंध में पति कृष्णा उरांव ने मांडर थाना में 16 जनवरी को लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराया था।
Read More- Breaking News: रांची में गुलगुलिया गैंग का बड़ा खुलासा: 12 बच्चे बरामद, गिरोह के 13 सदस्य गिरफ्तार
दरअसल सरस्वती भटक कर पहले मुंबई और फिर वहां से चेन्नई पहुंच गई थी। जब इसकी सूचना स्थानीय विधायक सह राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को मिली, तो उन्होंने बगैर देरी किए सरस्वती की सकुशल घर वापसी के लिए प्रयास तेज किया।
Read More- Jharkhand News: रिश्ते के नाम पर लूट! इंस्टाग्राम पर भाई बनकर महिला से लूटे लाखों रुपए
Jharkhand News: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चेन्नई पुलिस से की बात
सरस्वती लकड़ा के मामले में श्रम विभाग के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से संपर्क साधने के साथ मंत्री ने चेन्नई पुलिस के साथ इस संबंध में बात की। श्रम विभाग और चेन्नई पुलिस की सक्रियता और सरस्वती के द्वारा मोबाइल फोन पर दी गई सूचना के आधार पर सरस्वती तक पहुंचने में सफलता मिली।
Read More- Jharkhand News: खून से लाल हुईं गिरिडीह की सड़कें-एक साथ उठी 5 लोगों की अर्थी
कांग्रेस नेत्री सरिता तिग्गा ने भी इस मामले में गंभीरता के साथ पहल की। सरस्वती लकड़ा चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से अपने पति कृष्णा उरांव के साथ ट्रेन के माध्यम से रांची के लिए रवाना हो चुकी है।
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरस्वती की सकुशल वापसी में सहयोग करने वालों के प्रति आभार जताया है। साथ ही अपील करते हुए कहा है कि सावधान रहें और कभी भी किसी के लापता होने पर इसकी सूचना अविलंब नजदीकी थाना को जरूर दें।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









