Jharkhand News: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने जलापूर्ति योजना में हुए घोटाले की जांच ने ईडी की कार्रवाई पर झारखंड पुलिस की कार्रवाई और भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी की कार्रवाई दोनों पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया।
Read More- Breaking News: देवघर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, छावनी में तब्दील हुआ लालगढ़
शराब घोटाले में एसीबी की कार्रवाई पर बाबूलाल ने कहा कि इनकी तत्परता केवल मैच फिक्सिंग है।पहले ये सक्रियता दिखाते हैं फिर जानबूझकर चार्जशीट नहीं करते ताकि घोटालेबाजों, अपराधियों को बेल मिल जाए। ऐसा ही आईएएस अधिकारी विनय चौबे, सुधीर कुमार, नीरज कुमार, महेश, परेश ठाकोर, विक्रम ठाकुर को डिफॉल्ट बेल मिल गया।
Jharkhand News: एसीबी ने बड़ा अच्छा धंधा बना लिया है
आगे उन्होंने कहा कि दिखावे के लिए एसीबी जिस तत्परता से गिरफ्तार करती है, उस तत्परता से 90 दिनों में चार्जशीट दाखिल नहीं करती। ये जानबूझकर ऐसा करते हैं। पहले सूचना करवाते हैं, फिर लेनदेन तय होता है फिर गिरफ्तारी का नाटक होता है। राज्य की एसीबी ने बड़ा अच्छा धंधा बना लिया है।
Read More- Jharkhand News: पति पत्नी और वो! प्यार में पागल महिला ने कर दी हद पार, सनसनीखेज खुलासा
दूसरी ओर ईडी जब अपराधियों पर कार्रवाई कर रही तो राज्य पुलिस ईडी के अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर रही। विगत वर्षों में हुए जलापूर्ति घोटाले में संतोष कुमार हाजिर नहीं हो रहा था। कई बार ईडी ने पूछताछ केलिए बुलाया था। पिछले सोमवार को अचानक संतोष कुमार ईडी के सामने प्रकट होते हैं।
पूछताछ में जब अपने पहले वाले जवाब के उल्टा बोलते हैं तो ईडी ने उनकी पत्नी से भी पूछने की बात कही। बस इतनी सी बात पर से अपना सिर दीवार पर पटकते हैं, चोट आती है उसकी चिकित्सा कराई गई। वे सामान्य स्थिति में घर लौटते हैं।
Jharkhand News: झारखंड में अराजकता, लूट, भ्रष्टाचार की भयावह स्थिति है
मंगलवार को संतोष कुमार ने एयरपोर्ट थाना में ईडी पर मुकदमा दर्ज करा दिया और आज सुबह-सुबह झारखंड पुलिस ईडी कार्यालय पहुंच गई। ये क्या हो रहा, ऐसा लग रहा इसीलिए नए डीजीपी को बनाया गया है ताकि घोटालेबाजों को बचाया जाए।
Read More- Gumla News: NH-23 पर मौत का तांडव! पिकअप में हाईवा ने मारा जोरदार टक्कर, चार की दर्दनाक मौत
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यही एसीबी है जो तत्परता से गिरफ्तार करती है और रात को टेंपो से फाइल ढोती है ताकि घोटालेबाजों को बचाया जाए। राज्य में अराजकता, लूट, भ्रष्टाचार की भयावह स्थिति है। यहां कोई सुरक्षित नहीं। भाजपा ऐसा नहीं चलने देगी। झारखंड की सुरक्षा के लिए जगाना होगा।
बाबूलाल ने उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि इन बातों का स्वतः संज्ञान लेकर जांच किया जाए। ऐसे मामलों की सीबीआई जांच हो।
वहीं मरांडी ने धुर्वा से अपहृत बच्चों की बरामदगी पर कहा कि आज झारखंड पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है। हटिया डीएसपी पटाखे फोड़ रहे हैं। डीजीपी ने तो कानून की मर्यादा ही तोड़ दी। बच्चों को सीडब्लूसी न भेजकर सीधे गोद में बिठाकर प्रेसवार्ता कर रही।
बच्चों को ढूंढने वाले लोगों को सम्मानित करे पुलिस
2 जनवरी से 8 जनवरी तक लापता बच्चे धुर्वा, हटिया में थे, लेकिन पुलिस का खुफिया तंत्र विफल रहा।अंत में मीडिया और राजनीतिक दबाव में बातें फैली। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रयास किया और जिसका परिणाम है कि बच्चे सकुशल वापस आ गए।
Read More- तैयार हो जाइए! JAC बोर्ड 2026 की डेटशीट जारी, इस दिन से होगी मैट्रिक और इंटर की परीक्षा
बाबूलाल ने कहा कि घोषित इनाम की राशि सामाजिक कार्यकर्ता सचिन प्रजाति, डब्लू साहू, सन्नी को मिलनी चाहिए। राज्य सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित किया जाय।
उन्होंने आशंका जताई कि पुलिस अधिकारी अपनी प्रशंसा में और रिकॉर्ड में दर्ज कराने केलिए इनाम को अपने खाते में डालेंगे। अगर ऐसा हुआ तो भाजपा विरोध करेगी। अगर पुलिस सक्रिय होती तो राज्य के 413 बच्चे अभी तक लापता नहीं रहते।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








