Ranchi: JPSC आंदोलन के बीच शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी रांची सदर अस्पताल पहुंचे और अनशन पर बैठे छात्र राहुल क्रांतिकारी के स्वास्थ्य का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों से छात्र के इलाज और स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान उन्होंने कहा आंदोलनकारी छात्र हमारे अपने बच्चे हैं। उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पूरी मेडिकल टीम के साथ उन्हें समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज लगातार जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और स्वास्थ्य विभाग पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ उनकी देखभाल कर रहा है।
हर सुख-दुख में आपके साथ मजबूती से खड़ी है हेमंत सरकार
मैंने सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपकी हर जायज़ चिंता सरकार तक पहुँचेगी। सरकार आपके साथ है और आपका यह भाई डॉ. इरफान अंसारी हर सुख-दुख में आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। Read More- Breaking News: पटना में बवाल-युवक की मौत के बाद भड़की भीड़ ने 10 वाहनों को फूंका हर समस्या का समाधान संवाद और बातचीत से ही निकलता है। इसलिए मेरी सभी आंदोलनकारी छात्रों से विनम्र अपील है कि बातचीत का रास्ता अपनाएँ और अपने अनशन एवं धरना को जल्द समाप्त करने पर विचार करें। आपका जीवन अनमोल है। जान है तो जहान है। Read More- चतरा मॉब लिंचिंग में बड़ी कार्रवाई, दो सब-इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित हम सब मिलकर ऐसा समाधान निकालें जो छात्रों के हितों की रक्षा करे और झारखंड के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करे।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video









