कनकनी में ED की बड़ी छापेमारी: पंकज चौहान के घर घंटों चली जांच, सट्टेबाजी मामले से जुड़ रही कड़ियां
धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र के कनकनी में ED ने पंकज चौहान के आवास पर छापेमारी की। स्थानीय पुलिस के साथ घंटों चली जांच, सट्टेबाजी से जुड़े पुराने मामले की जांच की चर्चा।
लोयाबाद/धनबाद: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित कनकनी में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंकज चौहान के आवास पर छापेमारी की। सुबह-सुबह ईडी की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और कई घंटों तक दस्तावेजों व अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की गहन जांच की।
ED की कार्रवाई की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी। स्थानीय लोगों के बीच इस छापेमारी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। अधिकारियों की टीम घर के भीतर मौजूद दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच करती रही।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कथित सट्टेबाजी से जुड़े एक पुराने मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। हालांकि, ED की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मीडिया के सवालों का जवाब देने से इनकार करते हुए केवल इतना कहा कि जांच जारी है और फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती।
समाचार लिखे जाने तक ED की तलाशी और जांच की कार्रवाई जारी थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छापेमारी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री बरामद हुई है। मामले में ईडी की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis