Dhanbad: धनबाद में एक बार फिर भू-धसान की बड़ी घटना सामने आई है। कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में शुक्रवार को अचानक बड़े क्षेत्रफल में जमीन धंसने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
भू-धसान की चपेट में आने से करीब एक दर्जन घर जमींदोज हो गए। बताया जा रहा है कि एक दो मंजिला मकान भी जमीन के अंदर समा गया। घटना के बाद इलाके में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं और जमीन कई जगह से फट गई है।
कुछ लोगों के घर और जमीन में दबने की सूचना
भू-धसान के दौरान कुछ लोगों के घर और जमीन में दबने की सूचना के बाद स्थानीय लोगों और राहत टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर उन्हें बाहर निकाला। हादसे में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। Read More- Breaking News: पटना में बवाल-युवक की मौत के बाद भड़की भीड़ ने 10 वाहनों को फूंकाघटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में बीसीसीएल और जिला प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से भू-धसान का खतरा बना हुआ है, बावजूद इसके सुरक्षा और पुनर्वास को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। Breaking News: 109 केस, 26 बड़ी नक्सली वारदातें और 10 लाख का इनाम, सालूका और उसके दो साथियों ने किया सरेंडर फिलहाल प्रशासनिक टीम और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना में हुए नुकसान और घायलों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
यह भी पढ़ें
संबंधित ताज़ा ख़बरें
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video










