Dhanbad: धनबाद में एक बार फिर भू-धसान की बड़ी घटना सामने आई है। कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में शुक्रवार को अचानक बड़े क्षेत्रफल में जमीन धंसने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
भू-धसान की चपेट में आने से करीब एक दर्जन घर जमींदोज हो गए। बताया जा रहा है कि एक दो मंजिला मकान भी जमीन के अंदर समा गया। घटना के बाद इलाके में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं और जमीन कई जगह से फट गई है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में बीसीसीएल और जिला प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से भू-धसान का खतरा बना हुआ है, बावजूद इसके सुरक्षा और पुनर्वास को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।
Breaking News: 109 केस, 26 बड़ी नक्सली वारदातें और 10 लाख का इनाम, सालूका और उसके दो साथियों ने किया सरेंडर
फिलहाल प्रशासनिक टीम और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटना में हुए नुकसान और घायलों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.