Ranchi: सीएम हेमंत सोरेनके खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान देने और लोगों को उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम विश्वजीत समादार है। कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विश्वजीत समादार को गिरफ्तार किया है।
छात्र आंदोलन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था
पुलिस के अनुसार, बुद्ध विहार निवासी सुजीत कुमार कुजूर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोप है कि वीडियो में एक युवक मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए घर में घुसकर जान से मारने और घर उजाड़ने जैसी बातें कह रहा था।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वीडियो के माध्यम से लोगों को भी उकसाने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान विश्वजीत समादार के रूप में हुई है। वह बोकारो थर्मल के सिक्स यूनिट, गोविंदपुर का रहने वाला बताया गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता भैरव सिंह ने भी रांची के एसएसपी से शिकायत की है
शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वायरल वीडियो और उससे जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता भैरव सिंह ने भी रांची के एसएसपी से शिकायत की है। उनका आरोप है कि संबंधित युवक ने ‘टीम भैरव’ की टी-शर्ट पहनकर बयान दिया, जिससे उनकी टीम की छवि प्रभावित हुई। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.