अब समझते है कि पाकिस्तान ने आखिर ऐसा बयान क्यों दिया
दरअसल, हाल में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के मंत्री भारत दौरे पर आए हुए थे। जहां उन्होंने इस बात का जिक्र किया था कि भारत और अफगानिस्तान के काफी अच्छे संबंध है। दोनों देशों के लोगों का डीएनए भी एक ही जैसा है। साथ दोनों देशों के बीच पुराने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्तों का भी जिक्र किया था। इसी बयान से पाकिस्तान की सेना में बौखलाहट साफ नजर आ रही है।काफिरों से कोई दोस्ती नहीं
दरअसल पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता तालिबान सरकार का जिक्र करते हुए अपने बयान में कहा कि कुरान की एक आयत है। जिसमें बताया गया है कि मुसलमानों को काफिरों यानी गैर मुसलमानों से अपनी दोस्ती या रक्षक नहीं बनाना चाहिए। वहीं पाकिस्तानी प्रवक्ता ने भारत सरकार और आरएसएस पर भी तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा करते हुए बताया कि तालिबान औऱ भारत के बीच मालिक और गुलाम जैसा संबंध है। भाजपा या आरएसएस और तालिबान के बीच मालिक औऱ गुलाम का रिश्ता है। देखा जाए तो पाकिस्तान इस वक्त अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। एक तरफ जहां देश में महंगाई की मार जनता क्षेल रही है। तो वहीं आंतरिक संकट भी पाकिस्तान में गुजर रहा है। बलूचिस्तान में लगातार आंतकी हमले हो रहे है। जिससे वहां की जनता सरकार और सेना से काफी नाराज है। तो वहीं चीन की सीपीईटी परियोजनाओं की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान पर भारी दबाव है।
विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









