WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें
Join Now
रांची: झारखंड विधानसभा का 23 वां वर्षगांठ समारोह मनाया जा रहा है। इसके लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, स्पीकर,विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन , नेता प्रतिपक्ष और इस वर्ष के उत्कृष्ट विधायक सहित अन्य गणमान्य लोग पहुंच चुके हैं।इस साल कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर जावेद अली और गजल गायक सत्यम कुमार सुरो की महफिल जमाएंगे। इसके अलावा हास्य कवि रविंद्र सोनी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।पिछले साल कवि सम्राट कुमार विश्वास ने अपने काव्य और व्यंग से जबरदस्त समां बांधा था। उन्होंने झारखंड के कई मंत्रियों और यहां की राजनीति पर जमकर चुटकी ली थी।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो को बुके देकर स्वागत किया।