चतरा। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित साहू ने चतरा के सिमरिया और बगरा मंडल में सदस्यता अभियान चलाया।
सिमरिया मंडल अंतर्गत सबानो, बारा, गोवाकला, बगरा मंडल अंतर्गत बगरा, जबड़ा, कसारी में पंचायत में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। यह अभियान सिमरिया प्रखंड के सबानो गांव निवासी एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमित कुमार साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चलाया।
इस दौरान गांव के लोगों को मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन रसीद काटकर दिया गया। साथ ही 880002024 पर मिस कॉल कराकर भाजपा का सदस्य बनाया। प्रदेश मंत्री अमित साहू ने बताया कि आज लगभग 600 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। सदस्यता अभियान में मंडल अध्यक्ष सूरजबली प्रसाद, मुकेश साहु, अखलेश साहु, राजू कुमार, सुनील साहु, अजय ठाकुर, प्रवीण सत्यार्थी सहित पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।