जयजीत सिंह
पाकुड़ ।जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के दुमकाडंगा गांव के दो महिलाओं के द्वारा एक महिला को पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी सह वादिनी अंजू श्री चौधरी ने दुमकाडंगा गांव के शिला एलिजाबेथ हेम्ब्रम एवं सरला पावरिया के खिलाफ धोखाधड़ी कर लाखों रुपए ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज करवाई है। वादिनी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि इन दोनों आरोपियों के द्वारा उसको प्रॉब्लम दिया कि उसको शहरग्राम में नया पेट्रोल पंप देंगे। उसके लिए वादिनी को छह लाख 27 हजार रुपए खर्च करने होंगे। वादिनी एवं उसके पति ने उन लोगों को अलग-अलग किस्त में रुपया दिया।
अंतिम किस्त का एक लाख 40 हजार रुपया बकाया था। वादिनी एवं उसके पति ने जिस दिन बकाया रुपया दे दिया। उसे दिन से दोनों आरोपितों ने फोन रिसीव करना छोड़ दिया। फोन रिसीव नहीं करने के बाद जब वादिनी एवं उसका पति आरोपितों के घर जाकर पूछताछ किया तो पता चला वह दोनों भाग गया है। गांव वाले के द्वारा पता चला कि यह दोनों ठगी का काम करते हैं। कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। बीते 20 मई 2024 को जब वादिनी एवं उसका पति फिर से दोनों का घर गया तो दोनों पीछे के दरवाजे से भागने लगा। इसके बाद वादिनी के द्वारा दोनों को रोक लिया गया। इसके बाद उल्टा ही आरोपितों के द्वारा धमकी भरी लफ्जों से उन लोगों के साथ बदतमीजी करने लगी।
साक्ष के रूप में वादिनी के पास वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने बताया की वादिनी के आवेदन पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।