पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस ने भाकपा माओवादियों के नक्सलियों की साजिश को एकबार फिर से विफल कर दिया है।
एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पुलिस और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये सर्च अभियान के दौरान दस किलो का एक आईईडी बम बरामद किया। घटनास्थल टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम हाथीबुरू और लेमसाडीह के बीच में जंगली – पहाडी क्षेत्र का है। यह आईईडी सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से लगाया गया था। सुरक्षाबलों ने बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ता के सहायता से डिफ्यूज कर दिया है।
एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सांगेन अगरिया और अश्विन सहित अन्य अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। इसी सूचना पर से लगातार पुलिस और सीआरपीएफ की अलग-अलग बटालियन अभियान चला रही है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 14 मार्च को सुरक्षाबलों ने पांच किलो का आईईडी बरामद किया था।