फरवरी महीना महाकुंभ की वजह से अत्यंत पवित्र है। आज वृश्चिक, मिथुन और धनु राशि वालों का दिन अच्छा गुजरेगा। इसके अलावा जहां तक मंगलवार (18 फरवरी 2025) के राशिफल की बात है, तो ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, 12 राशि में से कुछ राशि वालों के लिए दिन शानदार रहेगा, जबकि 5 राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य गुजरेगा।
हिंदू पंचांग के मुताबिक, मंगलवार (18 फरवरी 2025) को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। चंद्रमा का गोचर कन्या राशि पर है। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (18 फरवरी 2025) का दिन कैसा रहेगा जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष : (Aries)(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – )
मेष राशि के लोग महत्वाकांक्षी और तेज निर्णय लेने वाले होते हैं। 2025 में उनकी यह विशेषता उन्हें बड़ी वित्तीय सफलता दिलाएगी। वे जोखिम लेने से नहीं डरते और अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास रखते हैं। चाहे वह नया बिजनेस हो, कोई हाई-पेइंग जॉब हो या अप्रत्याशित फाइनेंशियल गेन हो, मेष राशि के लोग इस साल तगड़ी कमाई करने वाले हैं। वे अपनी सफलता को सिर्फ सेलिब्रेट करने के बजाय, इसे और भी बड़ी ऊंचाइयों तक ले जाने की योजना बनाएंगे।
आज का उपाय – श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करें। शुभ रंग – हरा व सफेद शुभ अंक – 05 व 06
वृष : (Taurus)(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,ब बो) :
वृषभ राशि के लोग मेहनती, दृढ़ निश्चयी और वित्तीय स्थिरता के लिए समर्पित होते हैं। 2025 में उनकी सारी मेहनत रंग लाने वाली है। यह पृथ्वी तत्व की राशि सुरक्षा को महत्व देती है और उन्होंने वर्षों से अपने भविष्य को मजबूत करने के लिए काम किया होगा। अगले साल, वृषभ राशि के लोगों को बड़ी वेतन वृद्धि, लाभदायक व्यवसायिक अवसर, या पुराने निवेश से बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। वे पैसे को लेकर सतर्क रहते हैं, लेकिन इस बार उन्हें अपने जीवन के सुखद पलों का आनंद लेने की पूरी आज़ादी मिलेगी।
आज का उपाय – भगवान शंकर जी की उपासना करें। गुड़ का दान करें। शुभ रंग – सफेद व आसमानी। शुभ अंक – 02 व 07
मिथुन : (Gemini)(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : )
चन्द्रमा पँचम है। गुरु द्वादश है। छात्रों के लिए महत्व रहने वाला है। आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय – भगवान शंकर जी की उपासना करें। गुड़ का दान करें। शुभ रंग – सफेद व आसमानी। शुभ अंक – 02 व 07
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
मित्रों सहित कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। चतुर्थ चन्द्रमा शुभ है। अब सफलता मिल रही है।अभी प्रोमोशन का वेट करें। व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय – शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। तिल का दान करें।। शुभ रंग – सफेद व नारंगी। आज का शुभ अंक – 04 व 08
सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ) :
सिंह राशि के लोगों को सफलता पसंद होती है, और 2025 में उन्हें आर्थिक मोर्चे पर बड़ा फायदा होने वाला है। चाहे वह कोई नई नौकरी हो, प्रमोशन हो, या किसी रचनात्मक प्रोजेक्ट से अप्रत्याशित लाभ हो, सिंह राशि के लोग इस साल बड़ी कमाई करने वाले हैं। वे जोखिम उठाने से नहीं डरते और उनकी यह हिम्मत उन्हें बेहतरीन वित्तीय लाभ दिलाने में मदद करेगी। सिंह राशि के लोग अच्छे जीवन का आनंद लेना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार वे अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए भी स्मार्ट निर्णय लेंगे।
आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें। गुरु का आशीर्वाद लें। शुभ रंग – लाल व नारंगी।।आज का शुभ अंक- 04 व 05
कन्या (Virgo)( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो ) :
चन्द्रमा द्वितीय हूं। आप उद्यमी व्यक्ति हैं। शुक्र व बुध फाइनेंशियल फील्ड में आपको सफल करेगी।किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।।छात्र सफल रहेंगे। जाँब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।
आज का उपाय – माता -पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग – बैगनी व नीला । आज का शुभ अंक – 03 व 07
तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते) :
पॉलिटिक्स से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा इसी राशि में हैं।जाँब की पोजिशन बेहतर रहेगी।धार्मिक यात्रा मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।जो जातक शुगर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।आज असत्य व क्रोध से बचें।
आज का उपाय – हनुमान जी की उपासना करें।।मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ रंग – हरा व नीला।आज का शुभ अंक – 05 व 08
वृश्चिक (Scorpio) ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ) :
द्वादश चन्द्रमा व गुरु सप्तम है।जाँब में ऑफिस के डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय – हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।शुभ रंग –सफेद व पीला ।आज का शुभ अंक – 03 व 08
धनु (Sagittarius)(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ) :
गुरु खष्ठम है।चन्द्रमा एकादश है। मित्रों का सहयोग रहेगा। जाँब में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे वहीं दैविक संताप से भी मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।
आज का उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है। शुभ रंग – पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक – 01 व 03
मकर(Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है ) :
मकर राशि के लोग कड़ी मेहनत और अनुशासन में विश्वास रखते हैं। 2025 में उनकी यह विशेषता उन्हें बड़ी वित्तीय सफलता दिलाने वाली है। चाहे वह प्रमोशन हो, नया व्यवसाय हो या कोई आकर्षक निवेश, मकर राशि के लोगों को इस साल बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। वे स्वभाव से ही दूरदर्शी होते हैं और इस सफलता का उपयोग अपने भविष्य को और मजबूत करने में करेंगे। मकर राशि के लोग स्मार्ट इन्वेस्टमेंट और फाइनेंशियल प्लानिंग में भी माहिर होते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और भी सुदृढ़ होगी।
आज का उपाय- अरण्यकाण्ड का पाठ करें। सात अन्न का दान सहायक है। शुभ रंग- आसमानी व नीला। आज का शुभ अंक -05 व 08
कुंभ(Aquarius)( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ) :
आज आपके जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। संघर्ष से पीछे हटने को बिल्कुल भी न सोचें। बल्कि कड़ी मेहनत करने का प्रयास करें। अच्छी वित्तीय योजना आज आपको फिजूलखर्ची से बचाएगी। अगर कहीं आप निवेश करने को सोच रहें हैं तो अनुभवी लोगों से या परिवार से सलाह लेकर ही शुरू करें।
आज का उपाय –शिवलिंग का गंगा जल, मधु व कुश से जलाभिषेक करें। शुभ रंग -लाल व आसमानी। आज का शुभ अंक- 05 व 09
मीन (Pisces)( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची ) :
आज आपके ऊपर आलस्य हावी हो सकता है। ऊर्जावान होकर कार्य करने का प्रयास करें। आज धैर्य की आवश्यकता है। निवेशों के बारे में आप काफी चिंतन कर सकते हैं। रचनात्मक कार्य करने का प्रयास आपको करना चाहिए। करियर को लेकर भी आज आप कोई नई शुरूआत करने का प्लान बनाएंगे।
आज का उपाय – महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। सप्त अन्न का दान सहायक है। आज का शुभ अंक – 02 व 03
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में राशिफल 18 फरवरी 2025 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।