कोडरमा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान के नेतृत्व में मणिपुर में पिछले ढाई महीने से जातीय हिंसा की आग में जलने एवं मणिपुर भीड़ द्वारा महिलाओं को नंगा कर उनके शरीर के साथ दुर्व्यवहार करने का शर्मनाक घटना के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का झुमरीतिलैया स्थित झंडा चैक पर पुतला फूंका गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान ने कहा कि अब तक मणिपुर में चल रही जाति हिंसा को रोकने में पूर्णता केंद्र सरकार नाकाम रही है और मूख दर्शक बनी हुई है।
श्री पासवान ने यह भी कहा कि मणिपुर में भीड़ के दौरान आदिवासी महिलाओं को नंगा कर उनके शरीर के साथ दुर्व्यवहार अमानवीय घटना किया जाना आज पूरा देश अत्यंत शर्मसार है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह इस पर चुप्पी साधे हुए है, ऐसे देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को तत्काल अपने पद से त्याग दे देना चाहिए है। मौके पर तुलसी मोदी, अशोक सिंह, सईद नसीम, उपेंद्र सिंह, संजय सेठ, संजय कुमार शर्मा, राम लखन पासवान, बेबी सिन्हा, राजू सिंह, दशरथ पासवान, मो गालिफ, मो. गुलजार, सुबोध कुमार, वजीर यादव यादि सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे।