झरिया।शिमलाबहाल आदर्श नगर निवासी सुरेश पासवान की ओर से आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन में पहुची झरिया विधायक सह (सचेतक) सतारुढ दल श्रीमति पूर्णिमा नीरज सिंह । प्रभू श्री राम के दरबार में माथा टेक आयोजन कर्ता की मनोकामना पूर्ण व कोयलांचल वासियों की कुश्लता की मनत मांगी। इस दौरान अखंड हरिनाम कीर्तन आयोजित परिवार सहित स्थानीय महिलाएं ,पुरुष ने प्रभु श्री राम की दरबार में विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया ।
अखंड हरिनाम कीर्तन में कोयलांचल आसपास के दर्जन भर कीर्तन मंडली भाग लिया। इस दौरान विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहाकि अखंड हरिनाम कीर्तन महामंत्र का जाप की आवाज जितना दूर तक सुनाई पड़ती है। उतने दुरी की जमीन, जीव जंतुओं सहित मनुष्य का जीवन धन्य हो जाता है।

मौके पर श्रीप्रकाश सिंह, अमन कुमार सिंह ( जोन), सुरेश पासवान, प्रेमराज उर्फ सूरज पासवान, किशोर पासवान, परमीला देवी, उर्मिला देवी, शर्मिला देवी, रवि पासवान, निभा रानी, हेमा रानी, शोभा रानी, शुभम पासवान, मेघा कुमारी, ईशा कुमारी, संध्या कुमारी, मनोज कुमार आदि थे।