कोडरमा। राष्ट्रीय जनता दल कोडरमा प्रखंड अंतर्गत इंदरवा मैदान में रविवार को वनभोज सह सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं राजद कार्यक्रम में समर्थकों की भारी भीड़ ने राजद में जान फूंक दी है। वहीं भीड़ देख विपक्षी पार्टियों की नींद उड़नी तय है। कोडरमा में सालों बाद राजद ने अपनी ताकत का एहसास कराया है या कहें कि राजद ने अपनी गढ़ में फिर से अपने जनाधार को बढ़ाने में कामयाब नजर आ रही है। वहीं राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जोश एकतरफ उफान पर था, दिनभर नारों से इंदरवा मैदान गूंजता रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन जिलाध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने किया।
ढिबरा-पत्थर उद्योग का सम्मान लौटाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे : सुभाष यादव
राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने कहा कि मैं कुछ लेने नही, राजद के झंडे को बुलन्द कर जनता मालिकों को सम्मान देने आया हूं। वहीं उन्होंने कहा कि कोडरमा में खनिज संपदा भरा पड़ा है, लेकिन जनता मायूस और बेरोजगार है। ढिबरा-पत्थर और क्रशर को लीगल बनाने के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाना पड़ेगा तो खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि कोडरमा की जमीन उपजाऊ है, जनता की समस्या के लिए धरना-प्रदर्शन भी करना पड़ा तो जरूर किया जायेगा।
लोकसभा विधानसभा चुनाव जीतने के लिए काम करेगा राजद : सत्यानंद भोक्ता
श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राजद का मजबूतत किला कोडरमा रहा है चुनाव में काफि कम अंतर से राजद प्रत्यासी की हार हुई थी लेकिन आज के इस कार्यक्रम में पहुंची हुजूम यह बता रहा है कि राजद लोगों के दिलों में बसा है। उन्होंने कहा कि राजद को बूथ स्तर से प्रखंड स्तर तक सशक्त बनाना है। उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चुनावी बेला है, खेती करने का समय है। कार्यकर्ताओं का जितना पसीना बहेगा, फसल उतनी ही लहलहायेगी। उन्होंने कहा कि राजद लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराएगी और सामाजिक न्याय का नारा बुलंद करने वालों को अपना सांसद-विधायक बनाएगी।

वहीं पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि मंदिर निर्माण से पेट नही भरेगा, झारखंड के कोयला से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली रौशन हो रहा है। उन्होंने मुफ्त राशन पर तंज कसते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना का गैस सिलेंडर जनता रिफिल भी नही भरा पा रही है, वहां मुफ्त राशन क्रूर मजाक और स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि राजद कार्यकर्ता अंगद की तरह पांव कोडरमा में जमा दी है। उन्होंने कहा कि मान-सम्मान और स्वाभिमान के साथ कोई समझौता नही होगा।
कॉमरेड राजकुमार ने कहा भाजपा हराओ देश बचाओ
भाकपा माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी कोडरमा को विनाश की राह पर लाकर खड़ा कर दी है। अपनी संपत्ति बचाने के लिए भाजपा की गोद में बैठ गयी है। वहीं उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गुजरात से आकर बनारस से चुनाव लड़ते है, तो क्या वे भी बाहरी हैं। उन्होंने कहा कि मनुवादी और आरएसएस में जाकर भाईचारा तोड़ने वाले और गद्दारी करने वालों को कोडरमा सबक सिखाएगी। उन्होंने भाजपा हराने और संविधान और देश बचाने का आह्वान किया।
वादा तेरा वादा-तेरे वादे पर मर गया भोले भाले मतदाता : जय प्रकाश नारायण
झारखण्ड प्रभारी सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने वादों को नही निभाया, ना ही देश में मंहगाई में कमी आई और ना ही 2 करोड़ रोजगार दे पाई। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वादा तेरे वादा, तेरे वादे पर मर गया, भोलेभाले जनता। उन्होंने कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ देख खूब गदगद हुए और कहा कि ठंढ के मौसम में यह कार्यक्रम राजनीतिक गर्माहट पैदा कर दी है। उन्होंने कोडरमा का भविष्य सुभाष प्रसाद यादव को बताया। वहीं उन्होंने कहा कि देश के आन-बान और शान बढ़ाने वाले लालू प्रसाद यादव के सिपाही अन्याय कभी बर्दास्त नही करेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की राजनीति पर लालू जी और तेजस्वी जी की सीधी नजर है। कोडरमा में राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव ने जो दिया है, यह तस्वीर बता रही कि जनता यह सम्मान सूद समेत जरूर लौटाएगी।


मंच पर ये नेता रहे विराजमान
कार्यक्रम में राजद के झारखण्ड प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, झारखण्ड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव समेत प्रदेश स्तर के नेता मंच पर विराजमान रहें।


सभा को इन्होंने किया संबोधित
वनभोज सम्मान समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभा को छतरपुर के पूर्व प्रत्याशी विजय राम, युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, वरीय नेता इंजीनियर श्याम दास यादव, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व विधायक अरुण यादव, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भी सभा को संबोधित किया।
इंडिया गठबंधन के नेता रहे मौजूद
राजद कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेताओ ने भी मौजूद रहे। इनमे बरही कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला, भाकपा माले नेता राजकुमार यादव, सीपीआई जिला मंत्री प्रकाश रजक, कांग्रेस नेता अनवारूल हक समेत अन्य दल के भी नेता शामिल रहें।
सिंगर गोलू राजा, सुदर्शन ब्यास और धर्मेंद्र-जितेंद्र ने बांधा शमां
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां मशहूर भोजपुरी सिंगर गोलू राजा, सुदर्शन ब्यास और धर्मेंद्र-जितेंद्र की युगल जोड़ी ने अपने गीतों से शमां बांधा। इन गायकों ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव को लेकर काफी अलग अंदाज में गीत पेश किया। वहीं इन गायकों ने गीतों के जरिये जनता से सीधे मुद्दे पर संवाद भी किया।
राजद ने बुजुर्गो को शॉल देकर किया सम्मानित
कार्यक्रम में 60 साल के ऊपर उम्र के बुजुर्गो को राजद ने शॉल व उपहार देकर सम्मानित किया। इन बुजुर्गो में सरकारी सेवा से सेवानिवृत और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग के अलावे जिले के बुजुर्ग बुद्धिजीवी भी शामिल थे।


लज़ीज व्यंजन खाने का इंतज़ाम में काउंटर पर जमी रही भीड़
वनभोज कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों के लिए लज़ीज व्यंजन का कई स्टॉल लगाए गए थे, जहां भारी भीड़ लगी रही। खाने में सबसे ज्यादा भीड़ नॉन भेज स्टॉल पर रही। वहीं दही-चूड़ा, तिलकुट का भी लोगों ने जमकर लुफ़्त उठाया।